LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar Love Case: रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी का नाइट प्लान हुआ फेल, अंधेरे में खेत में गांव वालों ने रंगे हाथों धर लिया, पंचायत ने कर दिया सरप्राइज फैसला

Bihar Love Case: इश्क, समाज और पंचायत की एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है।...

Bihar Love Case
प्रेमिका- प्रेमी का नाइट प्लान फेल- फोटो : X

Bihar Love Case: बिहार के दियारा इलाके में इश्क ने जो करतब दिखाया, वो किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं था बस फर्क इतना कि यहाँ डायरेक्टर गांव का जनमत था और क्लाइमेक्स पंचायत की मेज़ पर लिखा गया था। रात का सन्नाटा, खेतों की खामोशी और मोहब्बत की चोरी-छुपे मुलाकात… मगर मोहब्बत भी अब GPS और CCTV से बच नहीं सकती। मुज़फ्फरपुर में कहानी शुरू होती है एक 20 साल के आशिक से, जो दिल के हाथों मजबूर होकर अपनी महबूबा से मिलने दियारा के अंधेरे में पहुंच गया। मगर गांव वालों की निगाहें कोई इश्क़ की किताब नहीं होतीं, वो तो हर पन्ने पर शक की स्याही ढूंढ लेती हैं। बस फिर क्या था इश्क रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

पूरा गांव जैसे किसी ब्रेकिंग न्यूज मोड में आ गया। भीड़ जुटी, मोबाइल निकले, और मामला तुरंत लोकल अफवाह से राष्ट्रीय पंचायत स्तर तक पहुंच गया। लड़की के घरवालों ने बिना देर किए युवक को पकड़ लिया और उसे अनौपचारिक हिरासत में ले लिया यानी बंधक, मगर देसी सिस्टम के साथ।इसके बाद शुरू हुआ असली खेल पंचायत, पंचायत और बस पंचायत। एक तरफ गुस्से में उबलता समाज, दूसरी तरफ इश्क में डूबे दो दिल, और बीच में लोक-लाज का भारी-भरकम पहाड़। शुरू में मामला थाने तक जाने की तैयारी में था, मगर गांव के सामाजिक इंजीनियरों ने बीच में ही स्क्रिप्ट बदल दी।

Diarch GO

घंटों चली मान-मनौव्वल, नसीहतों की बरसात और रिश्तेदारों की भावनात्मक ड्रामा-क्लास के बाद आखिरकार फैसला हुआ अगर इश्क पकड़ा ही गया है तो उसे कानून नहीं, रस्मों में बांध दो। और फिर क्या था, दियारा के किसी छोटे से मंदिर में वैदिक मंत्रों के बीच प्रेम कहानी का आधिकारिक रूपांतरण कर दिया गया सीधा विवाह में तब्दील।गांव के लोग तालियाँ बजा रहे थे या राहत की सांस ले रहे थे, ये कहना मुश्किल है, मगर माहौल ऐसा था जैसे किसी ने सामाजिक समस्या का त्वरित समाधान पैकेज लागू कर दिया हो।

इधर जब पारू थाना पुलिस पहुंची, तो मामला किसी और ही मोड़ पर था। नवविवाहिता ने बड़े ही सधे शब्दों में बयान दे दिया हम अपनी मर्ज़ी से आई हैं, अब यहीं रहेंगे। इस एक लाइन ने पूरे केस की फाइल को लगभग क्लोज कर दिया।अब गांव में यह घटना चर्चा नहीं, बल्कि लोकल मैनेजमेंट मॉडल बन चुकी है जहां प्रेम कहानी अदालत नहीं, पंचायत तय करती है, और इश्क की मंज़िल कोर्ट नहीं, मंदिर की घंटियों से तय होती है।मुज़फ्फरपुर का यह किस्सा सिर्फ एक शादी नहीं, बल्कि उस देसी सिस्टम का आईना है जहां मोहब्बत भी तब तक आज़ाद है, जब तक पंचायत उसे अनुमति दे दे।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा