LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar News: रेलवे गुमटी का झंझट खत्म! 10 करोड़ के भारी बजट से बनेगा अंडरपास, विधायक अजित कुमार की मेहनत लाई रंग

Bihar News: मुजफ्फरपुर के कपरपुरा रेलवे गुमटी संख्या 107 को बंद किए जाने से लोगों की बढ़ी परेशानी के बीच अब राहत की उम्मीद जगी है। जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद रेलवे ने करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से अंडरपास निर्माण का आश्वासन दिया है।

विधायक अजित कुमार
रेलवे गुमटी का झंझट खत्म! - फोटो : reporter

Bihar News:  मुजफ्फरपुर के कांटी विधानसभा क्षेत्र के कपरपुरा स्थित रेलवे गुमटी संख्या 107 को बंद किए जाने से उत्पन्न समस्या के समाधान की दिशा में पहल तेज हो गई है। इस मुद्दे को लेकर विधायक अजीत कुमार के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मध्य रेलवे, समस्तीपुर के डीआरएम से मुलाकात कर गुमटी को खोलने या वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

विधायक ने डीआरएम को सौंपा ज्ञापन 

प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि बिना पूर्व सूचना और वैकल्पिक व्यवस्था के गुमटी बंद कर दिए जाने से आम लोगों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। यह मार्ग मोतिपुर, मीनापुर और साहेबगंज को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली प्रमुख सड़क है। जिस पर रोजाना हजारों लोग निर्भर रहते हैं। गुमटी बंद होने से मरीजों, छात्रों, किसानों और आम राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचना भी मुश्किल हो गया है।

Diarch GO

10 करोड़ की लागत से बनेगा अंडरपास 

विधायकों ने यह भी स्पष्ट किया कि इस सड़क का मुजफ्फरपुर-पटना बाइपास से सीधा संबंध नहीं है, इसके बावजूद गुमटी बंद करना जनहित के खिलाफ है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि इस निर्णय से पहले स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन से कोई राय नहीं ली गई। कांटी विधायक अजीत कुमार ने बताया कि डीआरएम ने करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से यहां अंडरपास निर्माण का आश्वासन दिया है।

15 दिन के भीतर आवागमन की हो वैकल्पिक व्यवस्था 

साथ ही अंडरपास बनने से पहले 15 दिनों के भीतर आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि अंडरपास के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को स्थायी राहत मिलेगी। इस प्रतिनिधिमंडल में नगर विधायक रंजन कुमार, बोचहा विधायक बेबी कुमारी, सकरा विधायक आदित्य कुमार और अजय कुमार भी शामिल थे। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए जल्द समाधान की उम्मीद जताई है।

NSIT
Nsmch

पटना से नरोत्तम की रिपोर्ट