LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर की बालू-गिट्टी कारोबारी की हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। सोमवार को अहियापुर थाना क्षेत्र के व्यस्त बाजार समिति रोड पर बेखौफ बदमाशों ने एक बालू-गिट्टी कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश देखा जा रहा है। मृतक की पहचान गायघाट थाना क्षेत्र के बेरुआ निवासी प्रभाकर सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, प्रभाकर सिंह अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी बाजार समिति रोड पर घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया। बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे गोली लगने के बाद प्रभाकर सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी और एसडीपीओ (SDPO) भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस आपसी रंजिश और कारोबारी विवाद समेत सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।

Diarch GO

इस हत्याकांड के विरोध में स्थानीय लोग और मृतक के परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने बाजार समिति के पास मुजफ्फरपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। सड़क जाम होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। वरिष्ठ अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि अपराधी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे, हालांकि दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने शहर की कानून व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

NSIT
Nsmch

मणिभूषण की रिपोर्ट