LATEST NEWS

  • Daroga Prasad Rai 104th Birth Anniversary
  • सारण की माटी से बिहार की सत्ता के शिखर तक पहुंचे दारोगा बाबू, 104वीं जयंती पर याद किया

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

मुजफ्फरपुर में दिव्यांग PDS डीलर और परिवार पर जानलेवा हमला, वीडियो वायरल

मुजफ्फरपुर में दिव्यांग PDS डीलर और परिवार पर जानलेवा हमला,
दिव्यांग PDS डीलर और परिवार पर जानलेवा हमला- फोटो : मणिभूषण

Muzaffarpur : जिले के औराई थाना क्षेत्र अंतर्गत सरहंचिया गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक दिव्यांग जनवितरण प्रणाली (PDS) विक्रेता और उनके परिवार पर दबंगों द्वारा जानलेवा हमला किया गया। इस हिंसक मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना में बुरी तरह घायल पीडीएस विक्रेता विपिन बिहारी, उनकी पत्नी रानी देवी और पुत्र प्रिंस बिहारी का इलाज औराई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में चल रहा है।


e-KYC के लिए जाने के दौरान लोहे की रॉड से हमला

पुलिस को दिए आवेदन में पीड़ित दिव्यांग डीलर विपिन बिहारी ने बताया कि वे गुरुवार शाम करीब 6 बजे राशन लाभार्थियों का e-KYC करने के लिए अपने कार्यक्षेत्र में जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही रमन कुमार, विकास भारती, करुणा निधान सिंह और हिमांशु रंजन ने उन्हें रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने लोहे की रॉड से उन पर जानलेवा हमला कर दिया।

Diarch GO


बचाने पहुंचे पत्नी और बेटे को भी पीटा

घटना की सूचना मिलते ही जब विक्रेता की पत्नी रानी देवी और बेटा प्रिंस बिहारी उन्हें बचाने पहुंचे, तो आरोपियों ने उनके साथ भी बेरहमी से मारपीट की। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को औराई सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है।


दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्तप्राथमिकी दर्ज: DSP ईस्ट वन

NSIT
Nsmch

पूरे मामले पर DSP ईस्ट वन अलय वत्स ने बताया कि घटना पुलिस के संज्ञान में आ चुकी है। दोनों पक्षों की ओर से औराई थाने में आवेदन दिया गया है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है और वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


मणिभूषण की रिपोर्ट