LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में बेख़ौफ़ अपराधियों ने मचाया तांडव, 72 घंटे में चौथी बार चली गोली, जमीन कारोबारी के बाद अब की युवती की हत्या

Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में बेख़ौफ़ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है. इसी कड़ी में बदमाशो ने जमीन कारोबारी के बाद युवती की गोली मारकर हत्या कर दी.......पढ़िए आगे

Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में बेख़ौफ़ अपराधियों ने मचाया तांडव,
युवती की हत्या - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFAPUR : जिले में अपराधियों ने पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दे रखी है। सदर थाना क्षेत्र में पिछले 72 घंटों के भीतर गोलीबारी की यह चौथी बड़ी घटना है। जमीन कारोबारी की हत्या के महज कुछ ही घंटों बाद, बेखौफ अपराधियों ने एक युवती को निशाना बनाया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इस ताजा वारदात के बाद पूरे शहर में दहशत और हड़कंप का माहौल व्याप्त हो गया है।

घटना सदर थाना क्षेत्र के व्यस्त सब्जी मंडी हनुमान मंदिर के समीप की है। जानकारी के अनुसार, अज्ञात अपराधियों ने युवती पर नजदीक से फायरिंग की, जिससे गोली लगने के कारण उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए बड़ी आसानी से फरार होने में सफल रहे। दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस हत्या से स्थानीय लोगों के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गहरा आक्रोश है।

Diarch GO

मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर थाना की पुलिस सूचना मिलते ही भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं, लेकिन लगातार हो रही वारदातों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मृतक युवती की पहचान और हत्या के पीछे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस प्रेम-प्रसंग, आपसी रंजिश और पुरानी दुश्मनी समेत तमाम बिंदुओं पर सघन जांच कर रही है। चश्मदीदों के अनुसार, अपराधी पूरी तैयारी के साथ आए थे और युवती को निशाना बनाकर फरार हो गए। लगातार हो रही इन हत्याओं से मुजफ्फरपुर जिला एक बार फिर सुर्खियों में है। पिछले तीन दिनों में जिस तरह से एक के बाद एक चार गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं, उसने शहर की कानून-व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। फिलहाल, इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। 

NSIT
Nsmch

मणिभूषण की रिपोर्ट