LATEST NEWS

  • Begusarai Man Arrested for Forcibly Filling Vermilion in Market
  • Bihar Crime News: भरी बाजार युवती के मांग में प्रेमी ने भरी मांग, पुलिस ने आशिक की थाने

  • Bihar  Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक जब्त
  • Bihar Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड

  • BiharED Probe IAS Anand Kishor Seeks Time 6 Officers Under Scanner tender Scam
  • Bihar tender Scam: ED के सामने पेश नहीं हुए IAS आनंद किशोर, एक के बाद एक कई बड़े

  • Patna High Court
  • Patna High Court: बिना कानूनी आदेश के घर उजाड़ने पर सरकार को देना होगा इतने लाख रुपये

  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश

Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल

Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग के दौरान एक के बाद एक दो गैस सिलेंडर में भीषण धमाका हुआ है जिसका अब लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है....पढ़िए आगे

Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो
सिलिंडर में धमाका - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग के बीच एक के बाद एक दो एलपीजी गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गए। इस खतरनाक हादसे का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

यह पूरी घटना मुजफ्फरपुर जिले के पारू प्रखंड के अंतर्गत आने वाली कटारू पंचायत के कुंवारी गांव (वार्ड संख्या 9) की है। यहां दोपहर के वक्त स्वर्गीय रामबालक राम की पत्नी कमली देवी के घर में अचानक शॉर्ट सर्किट से चिंगारी भड़की और देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की भीषण लपटों के बीच घर में रखे दो गैस सिलेंडरों में एक के बाद एक जोरदार धमाका हुआ, जिससे आसपास के इलाकों में भारी अफरा-तफरी और दहशत का माहौल पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने अपनी तरफ से आग बुझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि लोग असफल रहे।

घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड (अग्निशमन विभाग) की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। हालांकि, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और कमली देवी का पूरा आशियाना जलकर राख हो चुका था।

इस भयंकर अग्निकांड में घर के अंदर रखा सारा सामान और नकदी समेत लाखों रुपये की संपत्ति जलकर स्वाहा हो गई। गनीमत यह रही कि समय रहते लोगों के दूर हटने से कोई बड़ा जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इस घटना ने पीड़ित परिवार को बेघर कर दिया है।

NSIT
Nsmch

मणिभूषण की रिपोर्ट