LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर का हमला, कांग्रेस बिहार में राजद का 'झोला ढोने वाली पार्टी', ताड़ी को लेकर तेजस्वी पर भी साधा निशाना

PK ने कांग्रेस पर किया बड़ा हमला। उन्होंने बोला बिहार में कांग्रेस लालू जी के राजद की झोला उठाने वाली पार्टी है, इनका कोई वजूद नहीं है।

Prashant Kishor
Prashant Kishor- फोटो : social media

Prashant Kishor: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर आज एक दिवसीय दौरे पर मुंगेर पहुंचे। मुंगेर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि बिहार में कांग्रेस का अपना कोई वजूद नहीं है। बिहार में कांग्रेस सिर्फ लालू जी की राजद का झोला ढोने वाली पार्टी है। महागठबंधन में कांग्रेस की कोई ताकत नहीं है। दिल्ली में चंद सांसदों के लालच में उन्होंने बिहार को लालू जी के हवाले कर दिया।

तेजस्वी यादव के शराबबंदी से ताड़ी को बाहर करने का ऐलान

प्रशांत किशोर ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के शराबबंदी से ताड़ी को बाहर करने के ऐलान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब शराबबंदी लागू की गई थी, तब राजद भी सरकार का हिस्सा थी। तब उन्हें पासी समाज की याद नहीं आई। तब उन्होंने शराबबंदी से ताड़ी को बाहर क्यों नहीं किया? अगर उस समय याद नहीं आया तो उसके बाद भी जब राजद को सरकार में रहने का मौका मिला था, तब उन्हें शराबबंदी से ताड़ी को बाहर कर देना चाहिए था। राजद को पासी समाज की कोई परवाह नहीं है, बिहार में अभी चुनाव है, इसीलिए उनके नेता लबनी लेकर घूम रहे हैं।

Rohit ki Report