LATEST NEWS

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

Munger News: मुंगेर के लोगों को मिलेगी बड़ी सौगात,उम्मीदों के बीच रेल मंत्री पहली बार 21 को आ रहे हैं जमालपुर

Munger News: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के 21 अप्रैल को जमालपुर आने की उम्मीद है। इस दौरान वे रेल इंजन कारखाने और भारतीय रेल यांत्रिक एवं विद्युत अभियंत्रण संस्थान का निरीक्षण करेंगे।

 रेल मंत्री
लोगों को मिलेगी बड़ी सौगात- फोटो : Reporter

 Munger News:  जमालपुर रेल कारखाने 163 वर्षों का सफर पूरा हुआ, एशिया के पहले रेल कारखाने में स्टीम इंजन का निर्माण होता था; अब यह आधुनिक तकनीक से सुसज्जित है। वहीं  रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव 21 अप्रैल को मुंगेर आने वाले हैं।  मुंगेर में उत्तरी और दक्षिणी बिहार को सीधे जोड़ने वाले गंगा नदी पर बने रेल सह सड़क पुल के बगल में स्थित नव निर्मित मुंगेर स्टेशन, जहाँ अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, पर मुंगेर से अभी केवल कुछ पैसेंजर ट्रेन और एक्सप्रेस ट्रेन का ही परिचालन हो पा रहा है। जिससे वह उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है, जिस उद्देश्य के लिए मुंगेर स्टेशन और पुल को बनाया गया। ट्रेनों में, खासकर एक्सप्रेस ट्रेनों की संख्या काफी कम होने के कारण स्थिति लगभग पहले जैसी ही बनी हुई है।

लेकिन,जब मुंगेर के लोगों को रेल मंत्री के मुंगेर के जमालपुर आने की सूचना मिली है, तब से लोगों में यह आशा जगी है कि रेल मंत्री कुछ नई ट्रेनों की घोषणा कर सकते हैं। लोगों ने बताया कि मुंगेर स्टेशन से दो-तीन साप्ताहिक ट्रेन और एक-दो दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन चलती हैं, जो कि काफी नहीं हैं। इस कारण, वे रेल मंत्री से मांग करते हैं कि मुंगेर से होकर भी, खासकर एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन की वे घोषणा करें, साथ ही, काफी ट्रेनें जो देर से चलती हैं, उनका भी समाधान करने के साथ-साथ यात्री सुविधाओं के विस्तार की घोषणा करें, जिससे मुंगेर वासियों के आर्थिक विकास का रास्ता बने।

बता दें रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के 21 अप्रैल को संभावित मुंगेर आगमन को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। दरअसल, रेल मंत्री जमालपुर के ऐतिहासिक रेल कारखाने के निरीक्षण के लिए आ रहे हैं। ऐसे में, वे रेल से जुड़ी कई घोषणाएँ भी कर सकते हैं।

रिपोर्ट- मो. इम्तियाज खान