LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

Bihar Crime : मुंगेर पुलिस और STF ने कुख्यात हथियार तस्कर साहिल मल्लिक के घर पर की छापेमारी, हथियार और भारी मात्रा में कैश किया बरामद, 3 को किया गिरफ्तार

Bihar Crime : मुंगेर पुलिस और एसटीएफ की टीम ने हथियार तस्कर मो० साहिल मल्लिक के घर पर संयुक्त छापेमारी की। जहाँ लाखों रूपये कैश के साथ हथियार बरामद किया है......पढ़िए आगे

Bihar Crime : मुंगेर पुलिस और STF ने कुख्यात हथियार तस्कर सा
हथियार तस्कर गिरफ्तार - फोटो : IMTIYAZ

MUNGER : मुंगेर जिला पुलिस और एसटीएफ (STF) की संयुक्त टीम ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाकरपुर गांव में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार तस्करी के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कुख्यात हथियार तस्कर मोहम्मद साहिल मल्लिक के घर पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध हथियार, जिंदा कारतूस और नकदी बरामद की है। इस अचानक हुई छापेमारी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि साहिल मल्लिक अपने घर में अवैध हथियारों और कारतूसों का बड़ा जखीरा छिपाकर रखे हुए है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे घर की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की गई।

पुलिस टीम ने जब साहिल के घर के आंगन में खड़ी मोटरसाइकिल के टूल बॉक्स की तलाशी ली, तो वहां से मैगजीन के साथ दो अत्याधुनिक पिस्टल बरामद किए गए। इसके बाद बेडरूम की तलाशी के दौरान डेस्क की दराज से 90 जिंदा कारतूस और 8 बट प्लेट मिले। पुलिस की जांच यहीं नहीं रुकी; जब घर के बाहर खड़ी कार को खंगाला गया, तो उसके डैशबोर्ड से 30 और जिंदा कारतूस के साथ 4 लाख 50 हजार रुपये नकद (कैश) बरामद हुए। कुल मिलाकर पुलिस ने 120 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

इस पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद साहिल मल्लिक के साथ उसके दो अन्य सहयोगियों, मोहम्मद आजाद और गोपाल दास को भी रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की कड़ी पूछताछ में तीनों ने अवैध हथियार और कारतूस के इस काले कारोबार में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली है। उन्होंने स्वीकार किया है कि साहिल ही इस गिरोह का मुख्य सरगना है, जो तैयार (फिनिश) हथियारों को खरीदकर अपने घर में स्टॉक करता था और फिर अपने नेटवर्क के जरिए उनकी सप्लाई करवाता था।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी साहिल मल्लिक का पारिवारिक इतिहास भी अपराध से जुड़ा है। उसके पिता मोहम्मद इम्तियाज पिछले तीन सालों से आर्म्स एक्ट के एक मामले में पश्चिम बंगाल की जेल में बंद हैं। एसपी ने बताया कि इस गिरोह के जरिए अवैध हथियारों और गोलियों की सप्लाई का एक बहुत बड़ा नेटवर्क चलाया जा रहा था। फिलहाल पुलिस साहिल की अवैध संपत्ति की जांच करवा रही है और इस पूरे सप्लाई चेन से जुड़े अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

NSIT
Nsmch

इम्तियाज़ की रिपोर्ट