LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

Munger Fire: टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग, लाखों की संपत्ति राख, साजिशन आगजनी का आरोप

Munger Fire: मुंगेर के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखे लाखों रुपये के सामान जलकर राख हो गए।

Massive fire in tent house
टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग- फोटो : Reporter

Munger Fire: मुंगेर जिले के वासुदेवपुर थाना क्षेत्र स्थित दो नंबर गुमटी बेलदार टोली में  मां जगदंबा टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखे लाखों रुपये के सामान जलकर राख हो गए।

स्थानीय लोगों ने आग की सूचना दुकानदार और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग की टीम ने लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

बताया जा रहा है कि आगलगी में करीब 10 से 15 लाख रुपये के टेंट, कुर्सी, पंडाल सामग्री समेत अन्य सामान जलकर खाक हो गए।

टेंट हाउस के मालिक उमेश बिंद ने थाना में आवेदन देकर तीन लोगों पर साजिशन आग लगाने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त तीनों व्यक्तियों ने बम फेंक कर गोदाम में आगजनी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।

NSIT
Nsmch

पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और जल्द ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट-  मो. इम्तियाज खान