LATEST NEWS

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

Bihar Crime - दानापुर सेंट्रल स्कूल की छात्रा का शव मुंगेर में रेलवे ट्रैक पर मिला, परिवार बोला - कोचिंग के लिए गई, फिर नहीं मिली

Bihar Crime - दानापुर सेंट्रल स्कूल में पढ़नेवाली छात्रा का शव मुंगेर के जमालपुर में रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया है। छात्रा वहां कैसे पहुंची किसी को पता नही है।

Bihar Crime - दानापुर सेंट्रल स्कूल की छात्रा का शव मुंगेर म
रेलवे ट्रैक पर मिला छात्रा का शव- फोटो : MD. IMTIYAZ KHAN

Munger - जमालपुर रेल पुलिस ने रिटायर्ड आर्मी जवान की 15 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी का शव अभयपुर रेलवे ट्रैक के पास से बरामद किया। कल 17 अप्रैल से ही दानापुर सेंट्रल स्कूल से कोचिंग जाने के क्रम में हुई थी गायब । परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका जताई है । पोस्टमार्टम के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार आर्मी से रिटायर्ड अमरेश कुमार अपने परिवार के साथ नूरपुर चांदमारी, दानापुर में रहते हैं । वर्तमान में यह झारखंड सैप के जवान है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि आर्मी जवान की 15 वर्षीय खुशी कुमारी केंद्रीय विद्यालय दानापुर में पढ़ती थी, गुरुवार को स्कूल गई और स्कूल जाने के बाद वह स्कूल खत्म कर वहीं से ट्यूशन के लिए निकल गई पर उसके बाद वह न तो  ट्यूशन ही पहुंची और न ही घर पहुंची परिजनों ने जब खोजबीन शुरू किया तो वह कहीं नहीं मिली । 

जिसके बाद दानापुर थाना में उसके गुमशुदगी की सूचना दर्ज करवाई पर देर रात जमालपुर जीआरपी से आर्मी जवान को फोन आया कि अभयपुर रेलवे ट्रैक से एक शव को बरामद किया गया है जो स्कूल ड्रेस में है और उसके गले में स्कूल का आई कार्ड भी लटका हुआ है। जिसके बाद परिजनों ने वहां पहुंच कर शव का शिनाख्त किया 

।घटना के संबंध में खुशी कुमारी के जीजा किशन कुमार ने बताया कि खुशी प्रतिदिन की तरह बुधवार को विद्यालय गई थी,विद्यालय में 12:25 पर छुट्टी होती थी.उसके बाद वह बगल में ही दानापुर के मैनपुर स्थित विकास सर के कोचिंग क्लास करने जाती थी । 2:30 बजे तक वह घर आ जाती थी । बुधवार को 2:30 बजे के बाद जब वह घर नहीं पहुंची तो हम लोग उसकी खोजबीन शुरू कर दिए। लेकिन वह कहीं नहीं मिली । 

NSIT
Nsmch

स्कूल में युवक से हुई थी बहस

बाद में उनके सहेलियों ने बताया कि स्कूल के गेट के पास एक युवक से इसकी बहस हुई थी ।वहीं इसके बाद उसे दानापुर के ही एक स्थान पर लगे सीसीटीवी में साइकिल से तीन सहेलियों के साथ जाते हुए देखी गया है। उन्होंने कहा कि देर शाम तक जब वह नहीं मिली तो हम लोगों ने दानापुर थाना में खुशी के गायब होने की प्राथमिकी भी दर्ज करवाई । वहीं हम लोग रात में घर जा रहे थे तभी जमालपुर से रेल जीआरपी का फोन आया की खुशी कुमारी का शव रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया।

 साथ ही बताया कि हम लोग जब यहां पहुंचे तो देखा की खुशी का ही शव है । स्कूल ड्रेस में बैग भी साथ में था । शव क्षत विक्षत था  दोनों पैर टूटा हुआ था । हाथ भी फ्रैक्चर था। सिर के आगे से ऊपर का हिस्सा पर गड्ढा बन गया था। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का लगता है । हमारी खुशी आत्महत्या नहीं कर सकती । वह दो बहनों और एक भाई में पढ़ने में बहुत तेज थी। वह किसी साजिश का शिकार हुई है और उसकी हत्या कर दी गई है ।

रिपोर्ट - मो. इम्तियाज खान