LATEST NEWS

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

मोतिहारी बॉर्डर पर बड़ा एक्शन: बिना वीजा-पासपोर्ट नेपाल भागने की फिराक में थी यूक्रेनी महिला, SSB ने दबोचा!

बिहार के मोतिहारी के हरपुर बॉर्डर के पास पुलिस और SSB के संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान यूक्रेन की एक महिला नागरिक को गिरफ्तार किया गया है.महिला के पास भारत में रहने या अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने के कोई वैध दस्तावेज (पासपोर्ट/वीजा) नहीं मिले.

motihari ukrainian woman arrested harpur india nepal border
बिना वीजा-पासपोर्ट नेपाल भागने की फिराक में थी यूक्रेनी महिला, SSB ने दबोचा - फोटो : Reporter

तिहारी के हरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त टीम को एक बड़ी कामयाबी मिली है. भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास चलाए गए एक विशेष तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने यूक्रेन की एक महिला नागरिक को गिरफ्तार किया है. यह महिला सुरक्षा एजेंसियों की नजरों से बचकर अवैध रूप से भारत से नेपाल भागने की फिराक में थी, लेकिन मुस्तैद जवानों ने उसकी इस कोशिश को नाकाम कर दिया.

सैनिक रोड के पास चेकिंग में धराई विदेशी महिला, नहीं मिले दस्तावेज

जानकारी के अनुसार, हरपुर थाना पुलिस और एसएसबी के जवान सैनिक रोड के समीप संयुक्त रूप से वाहनों और संदिग्धों की जांच कर रहे थे. इसी दौरान वहां से गुजर रही इस विदेशी महिला की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद उसे रोककर पूछताछ की गई. जब सुरक्षा बलों ने उससे भारत में रहने और यात्रा से जुड़े कागजात मांगे, तो वह कोई भी वैध पासपोर्ट, वीजा या आव्रजन (Immigration) दस्तावेज पेश नहीं कर सकी.

बिना वैध वीजा भारत में रहने और अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने का आरोप

वैध कागजात नहीं होने के कारण सुरक्षा बलों ने विदेशी महिला को तत्काल हिरासत में ले लिया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया. महिला पर बिना किसी वैध अनुमति के अवैध रूप से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने, लंबे समय तक रहने और फिर हरपुर बॉर्डर के रास्ते अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर नेपाल में घुसने का प्रयास करने का गंभीर आरोप है.

एसपी स्वर्ण प्रभात का बयान, कड़ाई से चल रही है पूछताछ

मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक (SP) स्वर्ण प्रभात ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार यूक्रेनी महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां महिला से कड़ाई से पूछताछ कर रही हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह भारत कब और किस रास्ते से आई थी, यहाँ किन लोगों के संपर्क में थी और उसके नेपाल जाने का मुख्य उद्देश्य क्या था.

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - हिमांशु