LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar News : केस के सुपरविजन में नाम जोड़ने और हटाने के खेल का हुआ खुलासा, इंस्पेक्टर और दारोगा को हुए सस्पेंड, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप

Bihar News : केस के सुपरविजन में अभियुक्तों के नाम जोड़ने और हटाने के मामले का खुलासा हुआ है. जिसके बाद डीआईजी ने इंस्पेक्टर और एसपी ने दारोगा को निलंबित कर दिया है. इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है......पढ़िए आगे

Bihar News : केस के सुपरविजन में नाम जोड़ने और हटाने के खेल क
इंस्पेक्टर और दारोगा हुए सस्पेंड - फोटो : HIMANSHU

MOTIHARI : मोतिहारी में भ्रष्टाचार के खिलाफ चंपारण रेंज के डीआईजी हरिकिशोर राय और एसपी स्वर्ण प्रभात ने बड़ी कार्रवाई किया है। डीआईजी और एसपी के कार्रवाई से पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया है। दरअसल मोतीहारी के केसरिया सर्किल इंस्पेक्टर पर केस के सुपरविजन में पैसा लेकर नाम हटाने जोड़ने व दफा कम करने के आरोप में बड़ी करवाई की गयी है। इसके लिए आवेदक ने वीडियो देकर  शिकायत की थी। 

मोतीहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया की चंपारण रेंज के डीआईजी हरिकिशोर राय ने बड़ी करवाई करते हुए भ्रष्टाचार में संलिप्त सर्किल इंस्पेक्टर को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया है। डीआईजी ने केसरिया सर्किल इंस्पेक्टर मुनीर आलम को भ्रष्ट आचरण, मनमानेपन, कांड के अनुसंधान में लापरवाही को लेकर निलंबित किया है। वही सर्किल इंस्पेक्टर पर सुपरविजन में पैसा मांगने का आरोप लगाया गया था।

Diarch GO

जांच में सत्य पाए जाने पर डीआईजी ने केसरिया सर्किल इंस्पेक्टर को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया है। वही भ्रष्टाचार में संलिप्त शिकारगंज थाना में पोस्टेड दरोगा पवन कुमार ईश्वर को एसपी स्वर्ण प्रभात ने  निलंबित कर दिया। केस में पैसा लेने का वीडियो क्लिप जनता दरबार में मिलने पर दरोगा पर कार्रवाई किया गया है। बता दें की वीडियो क्लिप की जांच हेतु ढाका SDPO को जांच कर 48 घंटे में रिपोर्ट समर्पित करने हेतु निर्देशित किया गया है। एसपी ने बताया कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध कारवाई लगातार जारी रहेगी। सबूत मिलने पर भ्रष्ट पदाधिकारी जेल भी भेजे जाएंगे।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट