LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Bihar Crime : मोतीहारी में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की अफीम के साथ दो महिला तस्करों को किया गिरफ्तार

Bihar Crime : मोतिहारी पुलिस ने शरीर में छिपाकर अफीम की तस्करी कर रहीं दो महिला तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की कीमत 50 लाख रूपये बताई जा रही है.....पढ़िए आगे

Bihar Crime : मोतीहारी में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख
महिला तस्कर गिरफ्तार - फोटो : HIMANSHU

MOTIHARI : पूर्वी चंपारण जिले की पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घोड़ासहन बस स्टैंड के पास से शरीर में छिपाकर अफीम की तस्करी कर रहीं दो महिला तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम का कुल वजन 6.590 किलोग्राम (6 किलो 590 ग्राम) है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है।

मोतीहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बस के माध्यम से अफीम की एक बड़ी खेप लाई जा रही है। सूचना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए घोड़ासहन थाना पुलिस के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घोड़ासहन बस स्टैंड के पास घेराबंदी की और महिला पुलिसकर्मियों के सहयोग से संदिग्ध अवस्था में दिख रहीं दो महिलाओं को हिरासत में लिया।

Diarch GO

तलाशी के दौरान दोनों महिलाओं के शरीर में छिपाकर रखी गई 6.590 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। गिरफ्तार की गई महिलाओं की पहचान नेपाल के बारा जिले की रहने वाली बादामी देवी और मोतीहारी के सुगौली थाना क्षेत्र की निवासी सीमा देवी के रूप में हुई है।

प्रशासन द्वारा मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में नियमानुसार जब्ती सूची तैयार कर ली गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से मादक पदार्थ के तस्करों में हड़कंप मच गया है। 

NSIT
Nsmch

हिमांशु की रिपोर्ट