LATEST NEWS

  • Kosi Graduate Poll NK Yadav Needs 7 943 Votes to Win
  • Kosi Graduate Poll:कोसी स्नातक चुनाव- डॉ. एनके यादव को 24258 वोट, जीत के कोटे से 7 943 मत

  •  Banshidhar Brajwasi
  • Tirhut Graduate Poll:तिरहुत स्नातक चुनाव- आठवें राउंड के बाद वंशीधर ब्रजवासी 1,892 मतों से आगे

  • RJD Sanjeev Kumar Wins Patna Seat Brotherly Pair Enters Council
  • Patna Teacher Constituency: पटना शिक्षक सीट पर संजीव कुमार की जीत, विधान परिषद में दिखेगी दो सगे

  • RJD Sanjeev Singh Defeats Nawal Kishore Wife
  • Bihar MLC Election 2026: पटना शिक्षक सीट पर नवल किशोर यादव का किला ध्वस्त, संजीव की जीत पर

  • Neeraj Kumar Hits Back at Anant Singh Credits Public Support
  • Patna MLC Election 2026: नीरज कुमार का अनंत सिंह पर पलटवार, बोले- धनबल नहीं, जनता के आशीर्वाद से

सिवान में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: पति-पत्नी और बेटी की दर्दनाक मौत, इलाके में दहशत

सिवान जिले के जामो बाजार थाना क्षेत्र में अवैध रूप से पटाखे बनाने के दौरान हुए विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई है। तीनों मृतकों की पहचान पति-पत्नी और उनकी बेटी के रुप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है......

सिवान में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: पति-पत्नी और
अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में तीन की मौत- फोटो : ताबिश इरशाद

Siwan : जिले से एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां जिले के जामो बाजार थाना क्षेत्र के अलमापुर गांव में अवैध रूप से पटाखे बनाने के दौरान एक मकान में भीषण विस्फोट हो गया। इस शक्तिशाली धमाके के बाद पूरे इलाके में भारी अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।

20 से 25 मिनट तक गूंजती रहीं धमाकों की आवाजें

स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस मकान में पटाखे बनाए जा रहे थे, वहां अचानक एक के बाद एक विस्फोट होने लगे। यह सिलसिला करीब 20 से 25 मिनट तक लगातार जारी रहा, जिससे आसपास का पूरा इलाका दहल उठा। विस्फोट इतना ज्यादा भीषण था कि मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका मलबा दूर-दूर तक बिखर गया।

एक ही परिवार के तीन सदस्यों की गई जान

इस भयानक हादसे की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों—पति, पत्नी और उनकी बेटी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस त्रासदी के बाद पूरे परिवार और गांव में कोहराम मच गया है, और हर कोई इस घटना से स्तब्ध है।

NSIT
Nsmch

पुलिस और प्रशासन की टीम जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी इस बात की गंभीरता से जांच कर रहे हैं कि आवासीय इलाके में अवैध रूप से पटाखा निर्माण का यह खेल किस तरह चल रहा था और हादसे के पीछे के अन्य पहलू क्या हैं।

ताबिश की रिपोर्ट