LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: तिरहुत स्नातक में प्रथम वरीयता की गिनती पूरी, वंशीधर ब्रजवासी इतने वोटों से आगे

  • Five Bhumihar Candidates Win in Bihar MLC Election
  • बिहार MLC चुनाव में भूमिहार प्रत्याशियों का जलवा ! यादव-ब्राह्मण को झटका, एनडीए को 4 सीटें

  • Pakistan Linked Network
  • Bihar Crime: बिहार से गिरफ्तार हुए दो पाकिस्तानी एजेंट, ISI नेटवर्क से जुड़े मामले के खुलासा से

  • Ara Hospital
  • Bihar Health News: सदर अस्पताल की बदहाल व्यवस्था! महिला मरीज को बेड नहीं मिला, बैठने की जगह पर

  • Vaishali Police Seize Firecrackers
  • Bihar Crime: वैशाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मकान से 20 लाख के अवैध पटाखे बरामद, कारोबारी गिरफ्तार

कैमूर में मुखिया पर जानलेवा हमला : एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार की पुलिस कर रही तलाश

कैमूर जिले के मोहनियां में बेखौफ अपराधियों ने मुखिया पर जानलेवा हमला किया, हालांकि घटना में मुखिया की जान बाल-बाल बच गई। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.....

कैमूर में मुखिया पर जानलेवा हमला  : एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फ
मुखिया पर जानलेवा हमला मामले में एक गिरफ्तार- फोटो : देवव्रत

Kaimoor : जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। मामला मोहनिया थाना क्षेत्र के डंडवास पंचायत का है, जहां पंचायत सरकार भवन के निर्माण को लेकर उपजा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। बताया जा रहा है कि डंडवास पंचायत की सरकार की जमीन पर स्थानीय कुछ लोगों का कब्जा था, जिस पर मुखिया द्वारा पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया जा रहा है। इसी रंजिश के चलते मुखिया पर पहले भी कई बार हमले हो चुके हैं।

दो बाइकों पर सवार होकर आए थे हमलावर

पीड़ित डंडवास पंचायत के मुखिया राजेश प्रसाद प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते गुरुवार (22 अक्टूबर) की शाम को गांव के ही चार लोग दो बाइकों पर सवार होकर आए और उनके हाथ में पिस्तौल थी। उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग करते हुए इलाके में दहशत फैला दी और जान से मारने की नीयत से मुखिया पर हमला किया। गनीमत यह रही कि इस जानलेवा हमले में मुखिया बाल-बाल बच गए और हमलावर फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।

मुखिया की शिकायत पर मोहनिया थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज

घटना के तुरंत बाद डंडवास मुखिया राजेश प्रसाद प्रजापति ने मोहनिया थाने पहुंचकर अपनी जान को खतरा बताते हुए चार नामजद लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर एक आरोपी को दबोचा, तीन की तलाश जारी

NSIT
Nsmch

मोहनिया डीएसपी गोपाल कृष्ण ने पूरे मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि 22 अक्टूबर की शाम डंडवास मुखिया पर दो बाइक सवारों द्वारा हमला कर फायरिंग करने की इस घटना को पुलिस ने बेहद गंभीरता से लिया है। मोहनिया थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सरकार भवन निर्माण के विवाद से जुड़े इस मामले में कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।

देवव्रत की रिपोर्ट