LATEST NEWS

  • Employment in India
  • Employment in India: 2030 तक भारत में 35 करोड़ से ज्यादा नौकरियों का अनुमान, जानें किन सेक्टरों

  • E20 petrol
  • E20 petrol: E20 पेट्रोल की नई नीति से महंगे हो सकते हैं अंडे और चिकन, जानें वजह

  • Delhi cyber fraud
  • Delhi cyber fraud: दिल्ली में लोन के नाम पर मजदूरों से ठगी का आरोप, 37 बैंक खातों से

  • NDA Candidate
  • NDA Candidate: बिहार MLC चुनाव के बाद जेडीयू में कार्रवाई, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर 6 साल का निष्कासन

  • Amazon prime video
  • Amazon prime video: प्राइम वीडियो पर विज्ञापन दिखाना अमेजन को पड़ा महंगा, ग्राहक को देने होंगे 9499

बक्सर में फर्नीचर दुकान की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा : दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और उपकरण बरामद

बक्सर जिले में फर्नीचर दुकान की आड़ में चल रहे एक मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। मौके से पुलिस ने हथियार और असलहा बनाने के सामान के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है.....

बक्सर में फर्नीचर दुकान की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री क
बक्सर मे मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा- फोटो : संदीप वर्मा

Buxar : जिले के वासुदेवा थाना क्षेत्र के बिंद टोली गांव में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के निर्माण में लगी कथित मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। बाहर से यह दुकान फर्नीचर बनाने जैसी सामान्य गतिविधियों के लिए जानी जाती थी, लेकिन अंदर अवैध हथियार तैयार किए जा रहे थे। एएसपी भास्कर रंजन के नेतृत्व में की गई इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

भारी मात्रा में हथियार, कारतूस और गांजा जब्त

पुलिस की इस छापेमारी में दो देसी कट्टे, एक एकनाली बंदूक, एक अर्धनिर्मित देसी कट्टा, छह कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया है। इसके साथ ही मौके से 22 ग्राम गांजा भी जब्त किया गया है। पुलिस इस बात की गहराई से छानबीन कर रही है कि ये हथियार कहां सप्लाई किए जाने थे और इस अवैध धंधे में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

हथियार बनाने के उपकरणों का मिला बड़ा जखीरा

तलाशी के दौरान पुलिस ने केवल हथियार ही नहीं, बल्कि उनके निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों का एक पूरा जखीरा बरामद किया है। जब्त सामान में छेनी के 26 टुकड़े, लोहे के 20 छोटे-बड़े उपकरण, दो अर्धनिर्मित बैरल, दो ट्रीमर, दो हैमर, सेंटर पंच, प्लास, सरसी, लोहे काटने वाली कैंची, पाइप, रेती, हथौड़ी, रेमर, निहाई, गुनिया, जमुरा, बांच, पुरानी ग्रेडर मशीन, हवा देने वाली भट्ठी और 13 स्प्रिंग शामिल हैं।

आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

इस मामले में वासुदेवा थाना कांड संख्या 125/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपितों—बिगन बिंद और संतोष शर्मा—से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह अवैध कारखाना कब से चल रहा था और इसके पीछे कौन सा संगठित नेटवर्क सक्रिय है।

NSIT
Nsmch

संदीप की रिपोर्ट