LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

मोतिहारी के थाना में तैनात चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रक्सौल डीएसपी मौके पर पहुंचे, जाँच शुरू

Motihari Palanwa Police Station
Motihari Palanwa Police Station - फोटो : news4nation

Bihar News :  पूर्वी चंपारण जिले के पलनवा थाना में तैनात चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। प्रथम दृष्टया चालक की मौत छत से गिरने के कारण होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।


मृतक की पहचान राजकुमार शर्मा के रूप में हुई है। वह हरसिद्धि थाना क्षेत्र के उजैन लोहियर पंचायत के वार्ड संख्या-06 के निवासी थे और पलनवा थाना में चालक के पद पर कार्यरत थे। राजकुमार शर्मा की मौत की खबर मिलते ही उनके गांव और परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Diarch GO


घटना की सूचना मिलते ही रक्सौल डीएसपी मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम और डॉग स्क्वॉड को भी जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।


 फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने कहा है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

NSIT
Nsmch


हिमांशु की रिपोर्ट