LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

कोबरा के बच्चे ने डसा तो जिंदा पकड़कर अस्पताल पहुंचा युवक, डॉक्टर भी रह गए हैरान

अस्पताल में युवक ने जब डॉक्टरों को बताया कि उसे सांप ने काटा है और वही सांप वह अपने साथ लेकर आया है, तो पहले किसी को यकीन नहीं हुआ। लेकिन जैसे ही डिब्बा खोला गया, उसमें जिंदा कोबरा का बच्चा देखकर अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया।

Snakebite in Motihari
Snakebite in Motihari- फोटो : news4nation

Bihar News :  पूर्वी चंपारण के मोतिहारी सदर अस्पताल में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक अपने हाथ में एक डिब्बा लेकर इलाज कराने पहुंचा। डिब्बा खुलते ही उसमें जिंदा कोबरा का बच्चा देखकर अस्पताल में मौजूद मरीज, उनके परिजन और स्वास्थ्यकर्मी दंग रह गए।


जानकारी के अनुसार, चिरैया थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव निवासी निर्भय कुमार को सोमवार सुबह एक जहरीले कोबरा के बच्चे ने काट लिया। घटना के बाद घबराने के बजाय निर्भय ने साहस दिखाते हुए सांप को जिंदा पकड़ लिया और उसे एक डिब्बे में बंद कर सीधे इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल पहुंच गया।

Diarch GO


अस्पताल में युवक ने जब डॉक्टरों को बताया कि उसे सांप ने काटा है और वही सांप वह अपने साथ लेकर आया है, तो पहले किसी को यकीन नहीं हुआ। लेकिन जैसे ही डिब्बा खोला गया, उसमें जिंदा कोबरा का बच्चा देखकर अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई। 


डॉक्टरों ने तुरंत युवक का इलाज शुरू किया और एंटी-स्नेक वेनम सहित आवश्यक उपचार दिया। प्राथमिक जांच के बाद उसकी हालत सामान्य बताई गई। एहतियात के तौर पर उसे करीब 12 घंटे तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया।

NSIT
Nsmch


इस घटना की चर्चा पूरे अस्पताल में होती रही। हालांकि चिकित्सकों ने लोगों से अपील की कि यदि किसी को सांप काट ले, तो उसे पकड़ने या मारने की कोशिश न करें। ऐसी स्थिति में बिना समय गंवाए मरीज को सुरक्षित तरीके से नजदीकी अस्पताल पहुंचाना ही सबसे सही और सुरक्षित उपाय है।

हिमांशु की रिपोर्ट