LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Motihari News:पीएचसी के प्रसव कक्ष में मिला ममता का लटका शव, मचा हड़कंप, हत्या या आत्महत्या?

Motihari News:पीएचसी के प्रसव कक्ष में एक महिला का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई।

 Murder or suicide
हत्या या आत्महत्या?- फोटो : reporter

Motihari: बंजरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के प्रसव कक्ष में आज एक महिला का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सफाई कर्मी जब पीएचसी पहुंचा तो उसने यह भयावह दृश्य देखा और तुरंत इसकी सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही बंजरिया थाना पुलिस और अस्पताल प्रबंधन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं। पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि यह आत्महत्या है या किसी ने महिला की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया।

Diarch GO

मृतका की पहचान रेणु देवी के रूप में की गई है। घटना बंजरिया पीएचसी के प्रसव कक्ष में हुई बताई जा रही है, जिससे अस्पताल परिसर में भी दहशत का माहौल है।

मृतका के परिजन इस घटना से गहरे सदमे में हैं और उन्होंने वरीय पदाधिकारियों से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि सच्चाई सामने आनी चाहिए कि रेणु देवी की मौत कैसे हुई।

NSIT
Nsmch

फिलहाल, पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही इस गुत्थी से पर्दा उठ पाएगा कि रेणु देवी की मौत आत्महत्या थी या हत्या। इस घटना ने स्थानीय समुदाय में शोक और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार