LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar News: मोतिहारी सदर अस्पताल की सबसे बड़ी समस्या होगी हल ! जदयू नेता को नगर विकास मंत्री से मिला आश्वासन

Bihar News: मोतिहारी सदर अस्पताल की सड़क समस्या को लेकर जदयू नेता साकेत कुमार सिंह ने नगर विकास मंत्री से की मुलाकात की। उन्होंने मंत्री को पत्र सौंपा। वहीं मंत्री ने शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन दिया है।

JDU leader Saket Kumar Singh
Motihari Sadar Hospital- फोटो : social media

Bihar News: पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी स्थित सदर अस्पताल परिसर की जर्जर सड़क की समस्या को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश सचिव साकेत कुमार सिंह ने बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री श्री जीवेश कुमार मिश्रा से भेंट की। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर की बदहाल सड़क को लेकर एक औपचारिक पत्र भी मंत्री महोदय को सौंपा।

पत्र में साकेत कुमार सिंह ने बताया कि मोतिहारी सदर अस्पताल, पूर्वी चंपारण जिले का प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र है। जहां प्रतिदिन सैकड़ों मरीज और उनके परिजन आते हैं। लेकिन अस्पताल परिसर की सड़कें अत्यंत जर्जर अवस्था में हैं। जिससे मरीजों को आवागमन में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यह न केवल एक आधारभूत सुविधा की कमी को दर्शाता है, बल्कि स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सीधा प्रभाव डालता है। 

Diarch GO


साकेत कुमार सिंह ने मंत्री से आग्रह किया कि इस समस्या का शीघ्र समाधान हो ताकि आमजन को राहत मिल सके। मंत्री जीवेश मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि सड़क की मरम्मत हेतु आवश्यक कदम तुरंत उठाए जाएंगे और विभागीय कार्यवाही शीघ्र शुरू की जाएगी। साकेत कुमार सिंह ने इस पहल के माध्यम से एक बार फिर साबित किया है कि वे जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर गंभीर हैं और उन्हें प्रशासन तक पहुँचाने में सदैव सक्रिय रहते हैं। जनहित के मामलों को लेकर उनकी सतत सक्रियता उन्हें जदयू के एक समर्पित और जुझारू कार्यकर्ता के रूप में स्थापित करती है।


पटना से अभिजीत की रिपोर्ट