LATEST NEWS

  • Bihar to Train 1 25 Lakh Teachers in School Disaster Management
  • Bihar Education News: बिहार के स्कूलों को सुरक्षित बनाने की तैयारी, 1.25 लाख शिक्षकों को मिलेगा ये विशेष

  • Nalanda Police Arrest
  • Bihar Crime: रक्तरंजित साजिश का पर्दाफाश, अंधकार की आगोश में रची जा रही थी बड़े कत्लेआम की योजना,

  • Samastipur Young Woman Found Dead Murder Suspected
  • Bihar Crime: बिहार में अर्धनग्न हालत में युवती का शव मिलने से सनसनी, सिर कुचलकर हत्या की आशंका

  • Patna Food Safety Raid:पटना में बिरयानी और होटल कारोबारियों पर खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, कई किचन बंद, कहीं बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध मिला
  • Patna Food Safety Raid:पटना में बिरयानी और होटल कारोबारियों पर खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, कई किचन बंद,

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में चक्रवात अर्नब का असर जारी, 13 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात

Bihar News : मोतिहारी में बीईओ कार्यालय में सीसीटीवी कैमरा का डिस्क निकालकर हो रहा फर्जीवाड़ा, जांच में खुली पोल

Bihar News : मोतीहारी के अरेराज प्रखंड शिक्षा कार्यालय में लगे सीसीटीवी का हार्डडिस्क निकलकर भ्रष्टाचार का खेल होता है। जांच में इसकी पोल खुल गयी.....पढ़िए आगे

Bihar News : मोतिहारी में बीईओ कार्यालय में सीसीटीवी कैमरा क
शिक्षा विभाग में फर्जीवाडा - फोटो : HIMANSHU

MOTIHARI : पूर्वी चम्पारण जिले के अरेराज प्रखंड शिक्षा कार्यालय की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक अनुशासन की पोल एक औचक निरीक्षण के दौरान पूरी तरह खुल गई। अरेराज बीडीओ आदित्य दीक्षित द्वारा किए गए इस औचक निरीक्षण में शिक्षा कार्यालय का गजब का खेल सामने आया, जहां न केवल कई कर्मी और शिक्षक बिना छुट्टी के कार्यालय से गायब मिले, बल्कि खुद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) भी अपने कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए।

निरीक्षण के दौरान यू-डायस (U-DISE) प्रविष्टि कार्य के लिए प्रतिनियुक्त कंप्यूटर शिक्षक गुड्डू कुमार अपनी सीट से नदारद मिले, जिनके लंच पर होने की बात कही गई। जब उनके आने-जाने के समय की सत्यता जांचने के लिए सीसीटीवी फुटेज देखने का प्रयास किया गया तो कैमरे बंद मिले। मौके पर तकनीशियन को बुलाकर जांच कराने पर यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि सीसीटीवी सिस्टम से उसकी हार्ड डिस्क को ही निकाल कर अलग रखा गया था, जिससे महीनों से कोई रिकॉर्डिंग नहीं हो रही थी।

कार्यालय की अन्य अनियमितताओं की बात करें तो कंप्यूटर शिक्षक आनंद कुमार भी अनुपस्थित पाए गए, जिनकी गैर-हाजिरी को लेकर आईसीटी कोऑर्डिनेटर आदर्श कुमार ने व्हाट्सएप पर छुट्टी का आवेदन दिखाया, जो न तो मूल रूप में जमा था और न ही बीईओ द्वारा स्वीकृत था। इसी प्रकार, उपस्थिति पंजी की जांच में समावेशी बीआरपी मातवर कुमार 28 और 29 तारीख को अनुपस्थित मिले और उनका भी आकस्मिक अवकाश बीईओ स्तर से स्वीकृत नहीं था।

सबसे रोचक और गंभीर बात यह पाई गई कि बीआरसी कार्यालय की उपस्थिति पंजी को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा लंबे समय से सत्यापित ही नहीं किया गया था। उपस्थिति पंजी का अद्यतन न होना और बीईओ का इस प्रकार गायब रहना कार्यालय में चल रही मनमानी और संभावित भ्रष्टाचार की ओर साफ इशारा करता है, जिससे प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

NSIT
Nsmch

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अरेराज बीडीओ आदित्य दीक्षित ने औचक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए बीईओ, शिक्षकों और अन्य कर्मियों से स्पष्टीकरण की मांग की है। बीडीओ की इस सख्त कार्रवाई के बाद से शिक्षा विभाग के लापरवाह कर्मियों और अधिकारियों में हरकंप मचा हुआ है तथा प्रशासनिक स्तर पर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

हिमांशु की रिपोर्ट