LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar News : बिहार में सिंदूरदान के वक्त दुल्हे को आई प्रेमिका की याद, बहाना बनाकर मंडप से हुआ फरार, लड़की पक्ष ने....

Bihar News : बिहार में एक दुल्हे का वरमाला में शामिल हुआ. इसके बाद वह मंडप में पहुंचा. लेकिन एक सिंदूर दान के वक्त उसे प्रेमिका की याद आ गयी और वह मंडप से फरार हो गया.....जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar News : बिहार में सिंदूरदान के वक्त दुल्हे को आई प्रेमि
दुल्हे को आई प्रेमिका की याद - फोटो : HIMANSHU

MOTIHARI : भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र घोड़ासहन थाना अंतर्गत निमोइया गांव में विगत 7 मई को एक शादी समारोह, चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां  वरमाला के बाद सभी रश्मो को पूरा करते हुए सिंदूरदान के वक्त ही दुल्हा पेशाब करने के बहाने बनाकर  विवाह स्थल से  ही फरार हो गया है। उसके बाद कुछ देर तक वहां अफरा तफरी का माहौल बना रहा। पूरा मामला घोड़ासहन थाना क्षेत्र के बनकटवा प्रखंड अंतर्गत निमोइया गांव निवासी हरेंद्र महतो की पुत्री की शादी समारोह की है। जिसमे बनकटवा प्रखंड के जोलगांवा गांव के निवासी रमेश महतो के पुत्र दूल्हा बनकर साज बाज के साथ बारात लगाया। 

फिर शुरू हुआ वरमाला। जिसके बाद बाराती खाने पीने में मस्त रहे और विवाह मंडप में शादी की रश्में शुरू हो गयी। किन्तु सिंदूरदान के ठीक पहले दूल्हा ने पेशाब करने के बहाने दूसरी के चक्कर मे  शादी के मंडप से बाहर निकलकर फरार हो गया। जिसके बाद पूरे गांव में अफरा तफरी मची रही। काफी खोज बिन के बाद आखिरकार दूल्हा की खोज अधूरी रही। बाद में जानकारी मिला कि दुल्हा मंडप से फरार होकर अपने घर पहुंच गया है।

Diarch GO

उसके बाद गुरुवार की सुबह वधू पक्ष के लोगों ने दूल्हे को पकड़ कर निमोइया लाया  और स्थानीय सरपंच रामनरेश यादव के समक्ष इसकी पंचायत बैठाई गई। तब लड़का अनोज कुमार ने बताया कि वह किसी और लड़की से प्रेम करता है। फिर सरपंच ने दोनों पक्ष के समक्ष यह फैसला सुनाया कि लड़का किसी और लड़की से प्रेम करता है। इसलिए यह शादी नहीं होगी। किन्तु वर पक्ष के लोग लड़की वाले को शादी में हुए खर्चे को लौटाएंगे। इस संबंध सरपंच रामनरेश यादव ने बताया कि जोलगांवा के रहने वाले अनोज कुमार की शादी निमोईया हरेंद्र महतो के पुत्री के साथ तय हुई थी। लेकिन सिंदूरदान से पहले लड़का फरार हो गया। अब दोनों पक्षों ने यह तय किया है कि यह शादी अब नहीं होगी।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट