LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

रील बना रहे युवाओं पर दबंगई : बगीचे में शूटिंग कर रहे लड़के-लड़कियों की बांस के डंडों से जमकर पिटाई, वीडियो वायरल

रील बना रहे युवाओं पर दबंगई : बगीचे में शूटिंग कर रहे लड़के-
रील बना रहे युवाओं पर दबंगई- फोटो : हिमांशु

Motihari : आजकल सोशल मीडिया पर लाइक, व्यूज और फॉलोअर्स पाने की होड़ में युवा हर दिन नए-नए कारनामे कर रहे हैं, जो कभी-कभी उनके लिए बड़ी मुसीबत का सबब बन जाते हैं। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां एक आम के बगीचे में रील (Reel) और यूट्यूब वीडियो बना रहे कुछ युवक-युवतियों को स्थानीय ग्रामीणों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा और देखते ही देखते बात गंभीर मारपीट तक पहुँच गई।


आम के बगीचे में शूटिंग के दौरान भड़के स्थानीय ग्रामीण

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ रील क्रिएटर्स और यूट्यूबर गांव के एक बगीचे (फुलवारी) में वीडियो शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान उनकी कुछ गतिविधियां वहां मौजूद स्थानीय युवकों को नागवार गुजरीं। इससे आक्रोशित होकर गांव के युवकों ने एकजुट होकर रील बना रहे लड़के-लड़कियों को चारों तरफ से घेर लिया। बहसबाजी से शुरू हुआ यह विवाद जल्द ही हिंसक रूप में बदल गया और गांव के युवकों ने आपा खो दिया।


बांस के डंडों से की गई बेरहमी से पिटाई, लड़की को भी घेरा

सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहे एक वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि गांव के युवक बांस के डंडों से 3-4 लड़कों की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। वहीं, उनके साथ मौजूद एक लड़की का हाथ पकड़कर उसे रोक रखा गया है और उस पर अपने परिजनों को मौके पर बुलाने का दबाव बनाया जा रहा है। इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब इंटरनेट पर तेज़ी से प्रसारित हो रहा है।


कानून हाथ में लेने पर उठे सवाल, घटना की चौतरफा निंदा

हालांकि, किसी भी आपत्तिजनक गतिविधि को लेकर कानून को अपने हाथ में लेना और इस तरह बीच सड़क या बगीचे में किसी की डंडों से पिटाई करना पूरी तरह से गैर-कानूनी है। वायरल वीडियो में जिस तरह से दबंगई दिखाते हुए युवक-युवतियों को घेरकर उनके साथ मारपीट की गई, उसकी चौतरफा निंदा हो रही है। लोगों का मानना है कि यदि कोई आपत्ति थी, तो इसकी शिकायत पुलिस प्रशासन या उनके परिजनों से की जानी चाहिए थी।


मामले की जांच में जुटी पुलिस, वायरल वीडियो से पहचान की कोशिश

यह पूरा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो के आधार पर घटना में शामिल मनबढ़ युवकों की पहचान की जा रही है, ताकि उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।


हिमांशु की रिपोर्ट