LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Canadian citizen arrested:भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, कनाडा का नागरिक अवैध रूप से सीमा पार करते गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी

Canadian citizen arrested:सीमा पर अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

 Canadian citizen arrested
कनाडा का नागरिक अवैध रूप से सीमा पार करते गिरफ्तार- फोटो : social media

Canadian citizen arrested:भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की मुस्तैदी से एक बड़ी सफलता मिली है। सीमा पर अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

गिरफ्तार किए गए संदिग्ध की पहचान हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो कनाडा के निवासी निर्मल सिंह का पुत्र बताया जा रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि हरप्रीत सिंह के पास भारत में रहने का कोई वैध वीजा नहीं था और वह नेपाल जाने की फिराक में था। एसएसबी के जवानों ने उसकी संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए उसे धर दबोचा। आवश्यक पूछताछ के बाद उसे हरैया थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

Diarch GO

हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि हरप्रीत सिंह के पास से भारत का कोई वैध वीजा बरामद नहीं हुआ है। इस आधार पर पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे मोतिहारी न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंताएं और बढ़ा दी हैं, क्योंकि यह गिरफ्तारी एक सप्ताह पहले भारत-नेपाल मैत्री पुल के पास से चार चीनी नागरिकों की गिरफ्तारी के बाद हुई है। उन चीनी नागरिकों का मामला अभी तक पूरी तरह से सुलझा भी नहीं है कि अब एक कनाडाई नागरिक का पकड़ा जाना कई सवाल खड़े करता है।

NSIT
Nsmch

सुरक्षा एजेंसियां अब गिरफ्तार किए गए कनाडाई नागरिक के पंजाब और नेपाल कनेक्शन की गहन जांच में जुट गई हैं। यह घटना एक बार फिर भारत-नेपाल सीमा पर विदेशी नागरिकों की संदिग्ध गतिविधियों और अवैध आवाजाही की समस्या को उजागर करती है। सीमा पर सुरक्षा और निगरानी को लेकर और भी कड़े कदम उठाए जाने की संभावना है।