LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar News : 'नेवता देल हो त पुरबे ने करबई'...सरकारी गाड़ी के रैली में उपयोग की खबर पर भड़का वाहन मालिक, पत्रकार को दी धमकी

Bihar News : बिहार में सरकारी गाडियों का उपयोग रैलियों में किया जा रहा है. इस खबर को प्रकाशित किये जाने के बाद लखीसराय संवाददाता को धमकी दी गयी है.....पढ़िए आगे

Bihar News : 'नेवता देल हो त पुरबे ने करबई'...सरकारी गाड़ी के

LAKHISARAI : बिहार सरकार की गाड़ी का रैली में उपयोग करने का खुलासा करने के बाद NEWS4NATION के लखीसराय संवाददाता को धमकी दी गयी है। वाहन के मालिक ने खुद पत्रकार कमलेश को धमकी देते हुए कहा की 'नेवता देले हूँ त पुरवे न करबई।' बता दें की NEWS4NATION पर सरकारी गाडी का रैली में उपयोग करने की खबर प्रकाशित की गयी थी। जिसके बाद वाहन मालिक भड़क गया। 

दरअसल, बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने एक आदेश जारी किया था, जिसमें कहा गया कि कोई भी व्यक्ति अपनी निजी गाड़ी पर फर्जी तरीके से "पुलिस" या "प्रेस" नहीं लिखवा सकता है। इसी तरह बिहार सरकार या भारत सरकार लिखा कर उसका भाड़े पर चलाने में इस्तेमाल करना भी कुछ नियमों के तहत है। लेकिन लखीसराय में इस वाहन को देखिये। यह एक निजी गाड़ी है। जिले के किसी सरकारी विभाग में इस्तेमाल किया जा रहा है तो 'बिहार सरकार' भी लिख दिया गया है। लेकिन इस गाड़ी का राजनीतिक दल की रैली के लिए भी पोस्टर लगवा कर इस्तेमाल हो रहा है। अब बताईए भला बिहार पुलिस का आदेश है न सिर्फ कागज पर? 

Diarch GO

इतना ही नहीं गाड़ी निजी है लेकिन कॉमर्शियल इस्तेमाल किया जा रहा है। जबकि नियम कहता है कि कॉमर्शियल इस्तेमाल हो रहा है तो पीले रंग का नम्बर प्लेट हो। यहां सफेद नम्बर प्लेट है। यानी कोई भी नियम पालन में नहीं है। तो बताएं है न यहां सिर्फ कागजी आदेश। हालाँकि जब इस वाहन की पड़ताल की गयी तो पता चला की यह गाडी किसी संजीव नामक शख्स की है। इस वाहन का फिटनेस 26 सितम्बर 2022 को फेल हो चूका है।  जबकि इंश्योरेंस भी 5 सितम्बर 22 को खत्म हो गया है। इसके बावजूद स्कार्पियों धड़ल्ले से सड़क पर चल रहा है।

लखीसराय से कमलेश की रिपोर्ट