LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar News : लखीसराय में तीन दिवसीय किऊल महोत्सव की हुई शुरुआत, जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र सहित हज़ारों श्रद्धालुओं ने किया शिरकत

Bihar News : लखीसराय में तीन दिवसीय किऊल महोत्सव की महोत्सव की आज से शुरुआत हो गयी है. जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं के साथ डीएम मिथलेश मिश्र भी शामिल हुए....पढ़िए आगे

Bihar News : लखीसराय में तीन दिवसीय किऊल महोत्सव की हुई शुरु
कियुल महोत्सव की शुरुआत - फोटो : SOCIAL MEDIA

LAKHISARAI : जिले में आज तीन दिवसीय किऊल महोत्सव 2025 का शुभारंभ हुआ। तीन दिन (दिनांक 22 जनवरी से 24 जनवरी 2025) तक किऊल अवस्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में किऊल महोत्सव 2025 का आयोजन किया जा रहा है।  इस महोत्सव के प्रथम दिन  की शुरुआत कलश यात्रा में कुल 108 कन्याओं द्वारा कलश लेकर के आर के मैदान लखीसराय से विद्यापीठ चौक होते हुए दुर्गा स्थान किऊल पहुंचने के साथ की गई। इसमें महोत्सव में श्रद्धालुओं के लिए भंडारा का भी आयोजन किया गया।

इस महोत्सव में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र,किउल महोत्सव के मुख्य संरक्षक सुबोध कुमार सयोजक नवल कुमार समिति, नंदलाल बैनर्जी उर्फ़ जुलु दा, सुरेश प्रसाद सिंह , बंगाली पासवान  ,श्रवण मंडल ,अरुण मंडल ,रामेश्वर यादव ,संजीव कुमार अशोक मंडल ,रविकांत यादव , बालमुकुंद मंडल एवम दुर्गा वाहिनी के तमाम सदस्य एवं भारी संख्या में संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए।

Diarch GO

उन्होंने कहा की यह महोत्सव हमारी सांस्कृतिक धरोहर परंपरा और ऐतिहासिक महत्व को प्रकट करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस महोत्सव में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्थानीय कलाओं का प्रदर्शन, पारंपरिक संगीत और नृत्य, पूजन, प्रवचन, भंडारा इत्यादि भी होना है।

पुष्कर की रिपोर्ट