LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

सूर्यगढ़ा में गूंजा नारा “रोड नहीं तो वोट नहीं”! तीन गांवों के हजारों लोगों ने किया मतदान बहिष्कार का एलान

 Suryagarha boycott of the elections
Suryagarha boycott of the elections- फोटो : news4nation

Bihar News : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन का आज अंतिम दिन है, लेकिन सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। पिपरिया प्रखंड के तीन गांव कन्हरपुर, पिपरिया डीह और बसौना के ग्रामीणों ने एकजुट होकर मतदान बहिष्कार का ऐलान किया है। उनका कहना है कि जब तक गांवों में सड़क नहीं बनेगी, तब तक वे किसी भी उम्मीदवार को वोट नहीं देंगे।


ग्रामीणों ने “रोड नहीं तो वोट नहीं” का नारा बुलंद करते हुए कहा कि सालों से सड़क निर्माण की मांग उठाने के बावजूद सरकार और जनप्रतिनिधियों ने उनकी सुध नहीं ली। बरसात के दिनों में कीचड़ और दलदल से भरी सड़कों पर चलना मुश्किल हो जाता है, जिससे आम लोगों का जीवन त्राहिमाम की स्थिति में पहुंच जाता है।

Diarch GO


ग्रामीणों का आरोप है कि हर चुनाव में नेता केवल वादे करते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही सब गायब हो जाते हैं। इस बार उन्होंने ठान लिया है कि विकास के बिना किसी भी उम्मीदवार को वोट नहीं देंगे।

NSIT
Nsmch

ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी कि “सड़क हमारी बुनियादी जरूरत है, इसे पूरा किए बिना हम मतदान नहीं करेंगे।” स्थानीय प्रशासन और राजनीतिक दलों के लिए यह फैसला सिरदर्द बन गया है। चुनावी माहौल के बीच यह मुद्दा अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बन गया है।

कमलेश की रिपोर्ट