LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar News: अशोक धाम में श्रावणी मेला 2025 का हुआ शुभारंभ, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किया उद्घाटन

Bihar News: देश भर में आज से सावन का पावन महीना शुरु हो गया है। शिवालय में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ी है। वहीं हर जिले में श्रावणी मेला का भी शुभारंभ हो रहा है। इसी कड़ी में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने अशोक धाम में श्रावणी मेला का शुभारंभ किया है।

Shravani Mela 2025
Shravani Mela 2025 - फोटो : reporter

Bihar News: श्रावणी मेला 2025 का भव्य शुभारंभ आज लखीसराय जिले के प्रसिद्ध अशोक धाम (इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर परिसर) में संपन्न हुआ। बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, लखीसराय की प्रभारी मंत्री एवं परिवहन मंत्री शीला कुमारी उर्फ शीला मंडल, जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार और अपर समाहर्ता सुधांशु शेखर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर मेले का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के साथ ही मंदिर परिसर भक्ति और आस्था से भर गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा इंद्रधनेश्वर महादेव के दर्शन-पूजन के लिए उमड़ पड़े। सावन मास में आयोजित होने वाला श्रावणी मेला, न केवल धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि यह बिहार की सांस्कृतिक एकता और लोकपरंपरा का भी जीवंत उदाहरण है।

सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर प्रतिबद्ध

इस अवसर पर अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि,अशोक धाम की यह पावन धरती आस्था और आध्यात्म का केंद्र है। यह मेला हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। राज्य सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। प्रभारी मंत्री शीला कुमारी ने भी मेले की तैयारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिला प्रशासन ने इस बार सभी आवश्यक सुविधाओं की बेहतरीन व्यवस्था की है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Diarch GO

स्वच्छता, सुरक्षा और सुविधा पर विशेष फोकस

जिलाधिकारी  मिथिलेश मिश्र ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, चिकित्सा सुविधा, शौचालय और सुरक्षा व्यवस्था के सशक्त इंतजाम किए गए हैं। स्वच्छता बनाए रखने के लिए विशेष टीमों की प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं यातायात प्रबंधन के लिए भी रणनीतिक उपाय किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने भी लोगों को आश्वस्त किया कि पूरे मेला परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सख्त और सतर्क है। पुलिस बल के साथ-साथ निगरानी टीमें और कंट्रोल रूम भी कार्यरत हैं।

मेला क्षेत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

श्रावणी मेले के दौरान अशोक धाम परिसर में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू हो गई है। भजन-कीर्तन, स्थानीय हस्तशिल्प प्रदर्शन, और सांस्कृतिक झांकियां मेले को जीवंत बना रही हैं। इस आयोजन से स्थानीय कला और संस्कृति को भी बढ़ावा मिल रहा है। इस मौके पर उप विकास आयुक्त  सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी  प्रभाकर कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी  मुकुल पंकज मणि, सिविल सर्जन डॉ. बी. पी. सिन्हा सहित कई जिला व प्रखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। श्रावणी मेला 2025 को यादगार और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। यह आयोजन निश्चित रूप से लखीसराय की धार्मिक पहचान को और अधिक सशक्त करेगा।

NSIT
Nsmch

लखीसराय से कमलेश की रिपोर्ट