LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

BIHAR NEW RAILWAY STATION - बिहार में एक और रेलवे स्टेशन बनकर तैयार, इस इलाके के लोगों के लिए पटना आना होगा आसान, निरीक्षण के बाद DRM बोले – जल्द शुरू होगा ट्रेनों का ठहराव

BIHAR NEW RAILWAY STATION - बिहार के किऊल मोकामा रेलखंड पर बने रेलवे स्टेशन को जल्द ही आम लोगों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद डीआरएम ने कहा कि जल्द ही यहां से ट्रेनों का ठहराव शुरू होगा।

BIHAR NEW RAILWAY STATION - बिहार में एक और रेलवे स्टेशन बनक

PATNA - बिहार में रेलवे द्वारा लगातार सुविधाओं को बेहतर किया जा रहा है। न सिर्फ नए जगहों पर पटरियां बिछाई जा रही है। साथ ही नए स्टेशन भी बनाए जा रहे हैं। इस कड़ी में एक और नया रेलवे स्टेशन बनकर तैयार हो गया है। अशोकधाम रेलवे स्टेशन नाम के स्टेशन को लखीसराय जिले में बनाया गया है। बुधवार को दानापुर मंडल के डीआरएम जयंत कुमार चौधरी ने नए बने स्टेशन का निरीक्षण किया।

किऊल-मोकामा रेलखंड पर बने स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने कहा कि जल्द ही इस स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव शुरू होगा। इस दौरान उन्होंने ऊल-झाझा रेलखंड स्थित वंशीपुर रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया।

Diarch GO

यात्रियों के लिए जरुरी सुविधाओं को उपलब्ध कराने के निर्देश

डीआरएम ने अशोकधाम स्टेशन पर निर्माणाधीन प्लेटफार्म एवं फुट ओवर ब्रीज का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारी को अविलंब निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। साथ ही अशोकधाम रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं जैसे टिकट काउंटर, यात्रियों के बैठने के लिए शेड, पेयजल, शौचालय आदि का निर्माण कराने का निर्देश दिया। ताकि ट्रेनों का ठहराव होने पर यात्रियों को कोई परेशानी नहीं हो।

NSIT
Nsmch

वंशीपुर स्टेश पर एफओबी बनाने का निर्देश

डीआरएम ने वंशीपुर रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन प्लेटफार्म एवं फुट ओवर ब्रीज का निर्माण कार्य जल्दी पूरा करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया। उन्होंने गर्मी को ध्यान में रखकर रेलवे स्टेशन पर पेयजल की समुचित व्यवस्था करने एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर सीनियर डीओएम, सीनियर डीएसटी, किऊल आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह के अलावा अशोकधाम स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक राजू कुमार भी मौजूद थे।