LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

हथियारों की फैक्ट्री का खुलासा , बड़ी संख्या में अर्द्धनिर्मित हथियारों की जखीरा बरामद, पुलिस भी हो गई हैरान

बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के इलाके में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है।

 हथियारों की फैक्ट्री का खुलासा , बड़ी संख्या में अर्द्धनिर्

Lakhisarai  -जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में लखीसराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने एक अंतरजिला मिनी गन फैक्ट्री का सफल उद्भेदन किया है । इस कार्रवाई में पटना एसटीएफ (STF), लखीसराय डीआईयू (DIU) और सूर्यगढ़ा थाना की संयुक्त टीम ने भारी मात्रा में अर्द्धनिर्मित हथियार और हथियार बनाने की फैक्ट्री के उपकरणों को जब्त किया है ।

Diarch GO

घटनाक्रम की शुरुआत 28 नवंबर की शाम करीब 7:30 बजे हुई, जब गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के बोडना स्कूल के पास छापेमारी की । यहाँ से मुंगेर जिले के कासिम बाजार (खनका) निवासी 28 वर्षीय मोहम्मद रफीक को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार रफीक का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वह पूर्व में लखीसराय और मुंगेर से जेल भी जा चुका है । इसके बाद सूर्यगढ़ा थाने में आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) शिवम कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया । गिरफ्तार मोहम्मद रफीक की निशानदेही पर पुलिस ने जमुई जिले के झाझा थाना अंतर्गत पहाड़पुर गाँव में दबिश दी । वहाँ से पुलिस ने इस रैकेट के दूसरे आरोपी 53 वर्षीय मोहम्मद रूस्तम अंसारी को गिरफ्तार किया । मौके से पुलिस ने हथियार बनाने में प्रयुक्त होने वाली लेथ मशीन, ड्रिलिंग मशीन, ग्राइंडर और अन्य उपकरण बरामद किए ।

NSIT
Nsmch

इस पूरे ऑपरेशन में पुलिस ने कुल 30 अर्द्धनिर्मित देशी पिस्टल और 30 अर्द्धनिर्मित बैरल बरामद किए हैं । इसके अतिरिक्त तस्करों के पास से एक टेम्पो भी जब्त किया गया है । पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है और इस सिंडिकेट के अन्य संपर्कों को खंगालने में जुट गई है। इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष भगवान राम सहित सशस्त्र बलों की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

रिपोर्ट - कमलेश कुमार