LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar politics - नई पीढ़ी के लिए पुरानी विचारधारा की वापसी: आप की झाडू छोड़ अंगेश सिंह ने थामा कांग्रेस का हाथ

Bihar politics - बिहार में खुद को खड़ा खरने में जुटी आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के संस्थापकों में शामिल बड़े नेता ने आज कांग्रेस का हाथ थाम लिया।

Bihar politics - नई पीढ़ी के लिए पुरानी विचारधारा की वापसी:

Lakhisarai - वक़्त बदलता है, लेकिन विचारधाराएं अगर ज़मीन से जुड़ी हों, तो वो लौटती भी हैं — और कुछ इसी तरह आज पटना के सदाकत आश्रम में आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अंगेश सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी ब्रह्मप्रकाश समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस का हाथ थामा।

यह सिर्फ दल-बदल नहीं, राजनीतिक मूल्य और वैचारिक संतुलन की ओर लौटने की यात्रा है। अंगेश सिंह उस नई पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं जो राजनीति को सिर्फ सत्ता का साधन नहीं, बदलाव का माध्यम मानती है। उन्होंने छात्र आंदोलनों, जनआंदोलनों और संगठन निर्माण में एक दशक से ज़्यादा समय दिया। लेकिन अंततः उनकी राह उन्हें वापस गांधी-नेहरू के सिद्धांतों की ओर ले गई।

Diarch GO

लखीसराय जिले के लक्ष्मीपुर गांव के मूल निवासी अंगेश सिंह के राजनीतिक संस्कार पारिवारिक विरासत से आए। उनके दादा स्व. कामता प्रसाद सिंह कांग्रेस के नेता थे और लोग उन्हें "लीडर साहब" कहा करते थे। उसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए अंगेश ने दिल्ली की सड़कों से संसद तक कई बार जनहित की लड़ाई लड़ी।

उनका सबसे प्रमुख योगदान UPSC C-SAT आंदोलन को राष्ट्रीय स्वरूप देना रहा। यह आंदोलन ग्रामीण और क्षेत्रीय भाषा में परीक्षा देने वाले छात्रों के हक में था। उन्होंने आमरण अनशन से लेकर संसद में विपक्ष का समर्थन जुटाकर 14 दिन तक सत्ता को झुकाने का काम किया। यह एक नई पीढ़ी के युवा नेता की आवाज थी, जो पारदर्शिता, न्याय और समान अवसरों की मांग कर रही थी।

NSIT
Nsmch

आप को खड़ा करने में निभाई बड़ी जिम्मेदा्री

आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य के रूप में उन्होंने दिल्ली में पार्टी खड़ी करने से लेकर बिहार में मजबूत संगठन बनाने तक की ज़िम्मेदारी निभाई। लेकिन वक्त के साथ पार्टी का नेतृत्व जहां वैचारिक भ्रम में फंसा, वहीं अंगेश सिंह का भरोसा नीतियों और सिद्धांतों पर टिका रहा।

आज उन्होंने राहुल गांधी की विचारधारा और कांग्रेस की समावेशी राजनीति से प्रेरित होकर कांग्रेस की सदस्यता ली। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश कुमार राम, विधान परिषद सदस्य डॉ. समीर कुमार सिंह, राष्ट्रीय किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री अखिलेश शुक्ला सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। कांग्रेस नेतृत्व ने अंगेश सिंह जैसे ऊर्जावान, वैचारिक और अनुभवी नेता के आने को नई पीढ़ी के बीच पार्टी की साख मजबूत होने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया!