LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

24 घंटे में हटेंगे नेताओं के नाम वाले शिलापट्ट, लखीसराय डीएम का सख्त आदेश

Lakhisarai DM
Lakhisarai DM- फोटो : news4nation

Bihar News : आदर्श आचार संहिता लागू होते ही लखीसराय जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। जिला दंडाधिकारी मिथिलेश मिश्रा ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि सार्वजनिक या निजी परिसरों में लगे सभी शिलापट्ट, बोर्ड या नामपट्ट जिन पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, मंत्री या किसी भी राजनीतिक व्यक्ति का नाम अंकित है, उन्हें तुरंत ढक दिया जाए।


डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 24 घंटे के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करें, अन्यथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। आदेश के मुताबिक सभी शिलापट्टों और बोर्डों को ब्राउन पेपर, सफेद पेपर या समाचार पत्र से ढका जाएगा। डीएम ने कहा कि आचार संहिता लागू होने के बाद किसी भी राजनीतिक प्रचार या नाम प्रदर्शन को सख्ती से रोका जाएगा।

Diarch GO


गौरतलब है कि लखीसराय विधानसभा क्षेत्र से बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा भाजपा उम्मीदवार हैं. वहीं कांग्रेस ने यहां अनीश कुमार को टिकट दिया है. वहीं जिले के दूसरे विधानसभा क्षेत्र सूर्यगढ़ा में जदयू से रामानंद मंडल प्रत्याशी हैं. यहां राजद के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी रविशंकर उर्फ़ अशोक बाबू के चुनाव में उतरने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है. अब जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में डीएम का यह आदेश लागू होगा और सभी शिलापट्ट, बोर्ड या नामपट्ट को ढका जाएगा. 

कमलेश की रिपोर्ट