LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar Vidhansabha Chunav : लखीसराय बनेगा सियासी केंद्र, विजय कुमार सिन्हा के नामांकन में शामिल होंगे गिरिराज सिंह, रेखा गुप्ता और सम्राट चौधरी

Bihar Vidhansabha Chunav : लखीसराय कल सियासी केंद्र बनेगा. जहाँ विजय सिन्हा अपना नामांकन करेगा......पढ़िए आगे

Bihar Vidhansabha Chunav : लखीसराय बनेगा सियासी केंद्र, विजय
विजय सिनह करेंगे नामांकन - फोटो : SOCIAL MEDIA

LAKHISARAI : बिहार की सियासत कल लखीसराय में एक बार फिर केंद्रित होगी, जब राज्य के उपमुख्यमंत्री सह लखीसराय विधायक विजय कुमार सिन्हा अपने नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। यह नामांकन कार्यक्रम केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि जिले के राजनीतिक जीवन में एक ऐतिहासिक क्षण के रूप में देखा जा रहा है। 

सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम में जिलेभर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की उपस्थिति अपेक्षित है। कार्यक्रम में कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियाँ बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल होंगी। इनमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, तथा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

Diarch GO

अपने संदेश में सिन्हा ने कहा यह नामांकन केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और विकास की यात्रा का नया अध्याय है। लखीसराय की जनता ने सदैव जो स्नेह और समर्थन दिया है, वही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।

नामांकन के इस अवसर पर जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए जा रहे हैं, वहीं एनडीए खेमे के कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश चरम पर है। राजनीतिक हलकों में इसे आगामी चुनावी समीकरणों के लिहाज़ से लखीसराय की सबसे अहम घटना माना जा रहा है।

NSIT
Nsmch

कमलेश की रिपोर्ट