LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

किऊल जंक्शन रेलवे स्टेशन में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान, शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा

किऊल जंक्शन रेलवे स्टेशन (Kiul Junction Railway Station) पर बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब स्टेशन परिसर के भीतर स्थित आरएमएस (रेलवे मेल सर्विस) मेल ऑफिस में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई।

किऊल जंक्शन रेलवे स्टेशन में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान, शॉ

Lakhisarai - बिहार के लखीसराय जिले में स्थित किऊल जंक्शन रेलवे स्टेशन (Kiul Junction Railway Station) पर बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब स्टेशन परिसर के भीतर स्थित आरएमएस (रेलवे मेल सर्विस) मेल ऑफिस में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। गनीमत यह रही कि जिस समय यह आग लगी, उस समय ऑफिस में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था।

शॉर्ट सर्किट से लगी इस आग के कारण मेल ऑफिस के भीतर रखा कंप्यूटर सेट, सीसीटीवी कैमरे, फर्नीचर और बड़ी मात्रा में महत्वपूर्ण डाक सामग्री जलकर पूरी तरह राख हो गई। इस घटना से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग की सूचना मिलते ही स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल बन गया और यात्रियों तथा रेलवे कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया।

Diarch GO

आग की सूचना दिए जाने के करीब डेढ़ घंटे बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के काम में जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जिससे आग को स्टेशन के अन्य हिस्सों में फैलने से रोका जा सका।

फिलहाल, रेलवे अधिकारी घटना के कारणों और हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं। इस घटना ने रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा मानकों और अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

NSIT
Nsmch