LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar Politics: जनता मालिक को सलाम और शुक्रिया कार्यक्रम, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की जन आभार यात्रा से लखीसराय में गरमा रही है राजनीतिक फिजा

विधानसभा चुनाव में लखीसराय से पांचवीं बार जीत दर्ज करने के बाद अब उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा शुक्रवार को जनता के प्रति कृतज्ञता जताने के लिए जन आभार यात्रा निकालने जा रहे हैं।

Dy CM Vijay Sinha s Gratitude Yatra
उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की जन आभार यात्रा - फोटो : reporter

Bihar Politics: बिहार की सियासत में उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा एक बार फिर सुर्खियों के केंद्र में हैं। हालिया विधानसभा चुनाव में लखीसराय से पांचवीं बार जीत दर्ज करने के बाद अब वे जनता के प्रति कृतज्ञता जताने के लिए शुक्रवार को  जन आभार यात्रा निकालने जा रहे हैं।यह यात्रा न सिर्फ़ राजनीतिक धन्यवाद का कार्यक्रम है, बल्कि इसे आने वाले दिनों की विकास-ए-रूपरेखा और जनता से सीधा संवाद का माध्यम भी माना जा रहा है।

विजय सिन्हा ने चुनाव से पहले ही कहा था कि लखीसराय की धरती ने मुझे सेवा का अवसर दिया है। जितना बन सका, एक सेवक बनकर काम किया है… इस धरती को गौरवान्वित किया है, लज्जित नहीं होने दिया। आगे भी अवसर मिलेगा तो नया इतिहास रचेंगे।

Diarch GO

उनका यह बयान आज भी राजनीतिक गलियारों में खिदमत-ए-सियासत की मिसाल के रूप में चर्चित है।अब उसी वादे और भावनात्मक जुड़ाव को आगे बढ़ाते हुए वे जनता के बीच धन्यवाद का संदेश लेकर निकल रहे हैं।

बता दें कि विजय सिन्हा को दूसरी बार उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के साथ-साथ इस बार कैबिनेट में भू-राजस्व एवं खान मंत्रालय जैसा प्रभावशाली विभाग भी सौंपा गया है। इसे सत्ता समीकरण में उनकी मजबूती और राजनीतिक कद का बढ़ना माना जा रहा है। इस विभाग को बिहार के विकास, निवेश और संसाधनों के प्रबंधन से सीधे तौर पर जुड़ा माना जाता है, इसलिए इस पदभार को काफ़ी अहम समझा जा रहा है।

NSIT
Nsmch

जन आभार यात्रा के दौरान विजय सिन्हा जनता के बीच जाकर सीधी बातचीत करेंगे, उनका फीडबैक लेंगे और क्षेत्र की जरूरतों पर चर्चा करेंगे। इसके साथ वे आने वाले दिनों में लागू होने वाली नई परियोजनाओं, विकास योजनाओं और संसाधन प्रबंधन की ब्लूप्रिंट-ए-तरक्की भी सामने रखेंगे।यात्रा का मकसद यह बताना है कि जनता मालिक है और सरकार उनकी अपेक्षाओं और आशाओं पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है।

लखीसराय में यह यात्रा राजनीतिक माहौल को गर्माने वाली है और इसे आगामी वर्षों की राजनीति में विजय सिन्हा की मजबूत पकड़ का संकेत भी माना जा रहा है। बहरहाल यह यात्रा शुक्रिया-ए-जनता, संदेश-ए-विकास और सियासत-ए-समर्पण का अनूठा संगम बनने जा रही है।

रिपोर्ट- कमलेश कुमार सिंह