LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar ELection : तेजस्वी के वादों पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने किया पलटवार, कहा- हवा में महल बना रहे राजद के युवराज, जुमलों पर नहीं विकास पर वोट करेगा बिहार

Bihar ELection : तेजस्वी के वादों पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा

LAKHISARAI : तेजस्वी यादव के चुनावी वादों पर पलटवार करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राजद के युवराज अब आसन्न हार की बौखलाहट में “हवाई घोषणाएं” कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब “वादों के पिटारे” नहीं बल्कि डबल इंजन सरकार के काम और विकास पर भरोसा कर रही है। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव हर परिवार को सरकारी नौकरी देने की बात कर रहे हैं, जबकि राज्य में करीब पौने तीन करोड़ परिवार हैं और सरकारी पदों की संख्या 25 लाख से भी कम है। 

उन्होंने पूछा कि तेजस्वी इतने पद कहाँ से लाएंगे? इसी तरह, 1.40 करोड़ जीविका दीदियों को ₹30,000 प्रतिमाह देने का वादा करना भी एक आर्थिक छलावा है, क्योंकि इसके लिए सालाना 5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का बजट चाहिए, जबकि बिहार का कुल बजट सिर्फ 3.17 लाख करोड़ रुपए है।

Diarch GO

सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव द्वारा “बेटी” और “माँ” के नाम पर जो नारे गढ़े जा रहे हैं, वे केवल भावनात्मक राजनीति हैं। इनसे जुड़ी सभी योजनाएं — बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना और मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना — पहले से ही एनडीए सरकार के प्रयासों से धरातल पर सफलतापूर्वक चल रही हैं।

उन्होंने कहा कि राजद-कांग्रेस के शासनकाल में बिहार की महिलाओं की स्थिति दयनीय थी। लेकिन आज पंचायती राज में 50% से अधिक आरक्षण, सरकारी नियुक्तियों में 40% से ज्यादा महिलाओं की भागीदारी और 30,000 से अधिक महिला पुलिसकर्मी इस बात के प्रमाण हैं कि राज्य की नारीशक्ति सशक्त हो रही है। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव के झूठे वादे अब बिहार की समझदार जनता को भ्रमित नहीं कर पाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि 14 नवंबर के बाद एनडीए एक बार फिर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी, और बिहार विकास के पथ पर और मजबूती से आगे बढ़ेगा।

NSIT
Nsmch

कमलेश की रिपोर्ट