LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar News: बड़हिया नगर परिषद में 'भ्रष्टाचार' का मामला पहुंचा नगर विकास एवं आवास विभाग, उपसभापति ने पत्र लिखकर लगाए गंभीर आरोप, कार्यपालक पदाधिकारी को घेरा

लखीसराय के बड़हिया नगर परिषद में भ्रष्टाचार और काम में लेट लतीफी के आरोपों का कथित मामला अब नगर विकास एवं आवास विभाग तक पहुंच गया है. इसे लेकर उपसभापति गौरव कुमार ने एक पत्र लिखकर कई किस्म के गंभीर आरोप लगाए हैं.

बड़हिया नगर परिषद
बड़हिया नगर परिषद- फोटो : news4nation

Bihar News: भ्रष्टाचार के कथित आरोपों को लेकर बड़हिया नगर परिषद में लंबे समय से आरोप-प्रत्यारोप जारी है. इन सबके बीच अब  बड़हिया नगर परिषद में भ्रष्टाचार की जांच लेकर शिकायत नगर विकास एवं आवास विभाग तक पहुंच गई है. इससे बड़हिया नगर परिषद में एक बार फिर से तनाव जैसी स्थिति देखने को मिल रही है. साथ ही बड़हिया नगर परिषद में प्रशासनिक बाधाएं बढ़ती जा रही हैं. भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर उपसभापति गौरव कुमार ने प्रधान सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार को पत्र लिखकर कार्यपालक पदाधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. 


क्या हैं आरोप और मुद्दे

गौरव कुमार ने आरोप लगाया है कि कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा महत्वपूर्ण विषयों पर पत्राचार के बावजूद कोई जवाब नहीं दिया गया है और न ही कोई कार्रवाई की गई है. प्रभावित मुद्दों में नल-जल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, एनजीओ कार्य, राशन कार्ड, नली-गली योजनाएं और वृद्धा पेंशन योजनाएं शामिल हैं.

Diarch GO


नहीं मिलती सेवाएं

गौरव कुमार ने आरोप लगाया है कि आम नागरिकों को आवश्यक सेवाएं प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. जनप्रतिनिधियों की विश्वसनीयता पर संकट उत्पन्न हो गया है. साथ ही आम लोगों में बड़हिया नगर परिषद को लेकर रोष उत्पन्न हो रहा है. उन्होंने नगर विकास एवं आवास विभाग को लिखे पत्र में अब पूरे मामले की जांच कराने कहा है. 


कार्रवाई की मांग

गौरव कुमार ने प्रधान सचिव से अनुरोध किया है कि इस विषय पर शीघ्र ही संज्ञान लेते हुए आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं ताकि कार्यपालक पदाधिकारी जवाबदेह बनें और जनहित के कार्यों में गति लाई जा सके. 

NSIT
Nsmch

कमलेश की रिपोर्ट