LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar News: लखीसराय में कांग्रेस नेत्री डॉ. सोनी का राहत कैंप, डिप्टी सीएम पर बरसीं, कहा—बाढ़ से पहले होती तैयारी तो नहीं होती बर्बादी

Bihar News: लखीसराय की बाढ़ पीड़ित बस्तियों में आज मानो राहत की किरण उतर आई, जब कांग्रेस नेत्री डॉ. सोनी बड़हिया प्रखंड के जगनी धर्मशाला पहुंचीं।डॉ. सोनी ने बाढ़ की तैयारियों को लेकर डिप्टी सीएम और राज्य सरकार पर सीधा हमला बोला।

Congress leader Dr Soni
कांग्रेस नेत्री डॉ. सोनी का राहत कैंप- फोटो : reporter

Bihar News: लखीसराय की बाढ़ पीड़ित बस्तियों में आज मानो राहत की किरण उतर आई, जब कांग्रेस नेत्री डॉ. सोनी बड़हिया प्रखंड के जगनी धर्मशाला पहुंचीं। यहां उन्होंने 44 प्रभावित परिवारों के बीच चावल, दाल, आटा, तेल और मसालों सहित रोज़मर्रा के खाने-पीने का पूरा राशन बांटा। थैलों में भरी मदद की सामग्री पाकर पीड़ितों के चेहरे पर लंबे समय बाद मुस्कान लौटी। भीगी आंखों और भरे गले से लोगों ने इस पहल को “आसमान से बरसी मदद” कहा।

Diarch GO

लेकिन यह राहत बांटने का कार्यक्रम केवल संवेदनशीलता का ही नहीं, बल्कि राजनीतिक तेवरों का भी मंच बना। डॉ. सोनी ने बाढ़ की तैयारियों को लेकर डिप्टी सीएम और राज्य सरकार पर सीधा हमला बोला। उनका कहना था कि सरकार को समय रहते बाढ़ प्रभावित इलाकों में ज़रूरी सामान और संसाधन भेजने चाहिए थे। अफ़सोस, तैयारी के बजाय बयानबाज़ी में वक़्त बर्बाद किया गया।

NSIT
Nsmch

उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका प्रयास महज़ एक बार की मदद तक सीमित नहीं रहेगा ,मैं चाहती हूँ कि इस त्रासदी में हर ज़रूरतमंद तक राहत पहुंचे। कांग्रेस पार्टी हमेशा संकट की घड़ी में जनता के साथ खड़ी रही है, और यह परंपरा आगे भी जारी रहेगी।

स्थानीय लोगों ने भी डॉ. सोनी के इस प्रयास को सराहा। उनका कहना था कि ऐसे कठिन समय में राजनीति से ऊपर उठकर मानवता को प्राथमिकता देना ही असली नेतृत्व की पहचान है। बाढ़ के पानी से घिरे गांवों में जब मदद की नावें कम दिख रही थीं, तब यह राहत वितरण उन लोगों के लिए उम्मीद की सांस बनकर आया।

लखीसराय में बाढ़ के कारण कई इलाकों में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है। सड़कें टूट गईं, फसलें डूब गईं और कई परिवारों के घर तक पानी में समा गए। ऐसे हालात में यह मदद सिर्फ राशन का थैला नहीं, बल्कि भरोसे और सहारे का प्रतीक बनकर पहुंची।

रिपोर्ट- कमलेश कुमार