LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar News : बड़हिया में मनाया गया ज्ञान और संस्कृति का शताब्दी उत्सव, गवर्नर और डिप्टी सीएम के साथ गणमान्य लोगों ने किया शिरकत

Bihar News : बड़हिया में श्री जगदंबा हिंदी पुस्तकालय के शताब्दी वर्ष समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें राज्यपाल के साथ डिप्टी सीएम विजय सिन्हा भी शामिल हुए......पढ़िए आगे

Bihar News : बड़हिया में मनाया गया ज्ञान और संस्कृति का शताब
शताब्दी वर्ष समारोह - फोटो : SOCIAL MEDIA

LAKHISARAI : जिले के बड़हिया स्थित श्री जगदंबा हिंदी पुस्तकालय के शताब्दी वर्ष समापन समारोह का आयोजन आज सोमवार को भव्य रूप से किया गया। इस अवसर पर स्मारिका 'शताब्दी दर्पण' का लोकार्पण बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मंच पर राज्यपाल के साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और बिहार विधान परिषद के सदस्य प्रोफेसर संजय कुमार सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

अपने संबोधन में प्रो. संजय कुमार सिंह ने पुस्तकों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की "जिस प्रकार चिड़िया के पंख उसे पूरी दुनिया की सैर कराते हैं, उसी प्रकार पुस्तकें मनुष्य की कल्पनाशक्ति को नया आकार देती हैं।" उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पुस्तकालय की भूमिका को समाज के लिए अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा की "पुस्तकें सभ्यता और संस्कृति का प्रतीक होती हैं। इनके माध्यम से न केवल ज्ञान का प्रसार होता है, बल्कि समाज में नए विचार और प्रेरणाएं भी जन्म लेती हैं।"

Diarch GO

मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने अपने बचपन से ही पुस्तकों के प्रति लगाव को साझा करते हुए कहा कि यह पुस्तकालय स्वतंत्रता संग्राम के समय प्रेरणा का केंद्र रहा है। उन्होंने कहा की "भारत ने विश्व को हमेशा ज्ञान का मार्ग दिखाया है। पुस्तकें हमें शक्ति देती हैं और इस शक्ति का उपयोग समाज और विश्व कल्याण के लिए होना चाहिए। ज्ञान की परंपरा को जीवित रखना हर व्यक्ति का कर्तव्य है।"

इस अवसर पर 'शताब्दी दर्पण' का लोकार्पण पुस्तकालय की 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा और उसके सामाजिक योगदान का प्रतीक बना। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, विधान परिषद सदस्य प्रो. संजय कुमार सिंह, जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, बंदोबस्त पदाधिकारी मो. मुस्तकीम, जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद, निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण नीरज कुमार, निदेशक एनआरपी नीरज आनंद, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रतीक कुमार, अंचलाधिकारी बड़हिया सहित जिले के कई अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

NSIT
Nsmch

लखीसराय से कमलेश की रिपोर्ट