LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लखीसराय को बड़ी सौगात, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के पहल पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी ROB की स्वीकृति

केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह पर बड़हिया और डुमरी में नया रेलवे ओवरब्रिज (ROB) बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है

 ROB in Barhiya
ROB in Barhiya- फोटो : news4nation

Bihar News : बिहार में बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। विधानसभा चुनाव से पहले लखीसराय जिले के बड़हिया क्षेत्र को रेलवे मंत्रालय की ओर से बड़ी सौगात मिली है। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह पर बड़हिया और डुमरी में नया रेलवे ओवरब्रिज (ROB) बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


विजय कुमार सिन्हा ने 30 जुलाई 2025 को केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखकर बड़हिया में राष्ट्रीय राजमार्ग-80 से जवाहर नवोदय विद्यालय के बीच तथा डुमरी अंडरपास के निकट ROB निर्माण की मांग की थी। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ रहा है और स्थानीय लोगों को गंभीर आवागमन की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

Diarch GO


इस पर संज्ञान लेते हुए केंद्रीय मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को स्थल निरीक्षण कर व्यवहार्यता रिपोर्ट (feasibility report) तैयार करने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद रेलवे मंत्रालय निर्माण कार्य को लेकर औपचारिक प्रक्रियाएं तेज़ी से पूरी करेगा।

NSIT
Nsmch

प्रस्तावित ओवरब्रिज के निर्माण से क्षेत्र के हजारों लोगों को जाम और आवागमन की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। इस पहल को लेकर स्थानीय जनता में खुशी की लहर है और सोशल मीडिया पर विजय कुमार सिन्हा की सराहना हो रही है। लोगों को विश्वास है कि इस परियोजना से लखीसराय में विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

कमलेश की रिपोर्ट