LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar Election 2025 - विजय कुमार सिन्हा और राजद एमएलसी अजय सिंह के बीच हुई जुबानी जंग, डिप्टी सीएम ने लगाया दारू पीकर हंगामा करने का आरोप

Bihar Election 2025 - खीसराय में डिप्टी सीएम विजय चौधरी और राजद एमएलसी के बीच कैमरे के सामने ही जमकर झड़प हुई है। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दारू पीकर हंगामा करने का आरोप लगाया है।

Bihar Election 2025 - विजय कुमार सिन्हा और राजद एमएलसी अजय स

Lakhisarai - लखीसराय विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा और राजद के  एमएलसी अजय सिंह  आमने सामने आ गए और दोनों नेताओं के बीच सुरक्षा बलों के मौजूदगी में जमकर जुबानी जंग हो गई। जहां राजद एमएलसी ने विजय सिन्हा पर मतदानकर्मियों और सुरक्षा बलों पर दबाव देने का आरोप लगाया, वहीं विजय सिन्हा ने उन पर दारू पीकर हंगामा करने का आरोप लगाया।  

जानकारी के अनुसार, विजय सिन्हा को सूचना मिली थी कि नदियावां इलाके में उनके समर्थकों को वोट डालने से रोका जा रहा है। वह स्थिति जानने मौके पर पहुंचे तो वहां आरजेडी समर्थक उग्र हो गए।

Diarch GO

विजय सिन्हा की गाड़ी पर गोबर और पत्थर फेंके गए. उस समय वह गाड़ी से उतरकर लोगों से बात कर रहे थे. सुरक्षा बलों ने तुरंत उन्हें गाड़ी में बैठाया और काफिले को आगे बढ़ाने की कोशिश की. इसी बीच आरजेडी एमएलसी अजय सिंह मौके पर पहुंच गए।

दोनों नेता एक दूसरे पर कई आरोप लगाने लगे। विजय कुमार सिन्हा ने अजय सिंह पर शराब पीने का आरोप लगाया, जबकि अजय सिंह ने आरोपों से इनकार किया।

NSIT
Nsmch

 मौके पर मौजूद पुलिस ने हालात को काबू में किया और मतदान प्रक्रिया को दोबारा सामान्य कराया। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

विजय सिन्हा का आरोप है कि राजद के गुंडे लोगों को डराकर वोट डालने से रोक रहे हैं। उनके काफिले पर पत्थर और चप्पलें फेंकी गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि बूथ नंबर 404 और 405 पर अतिपिछड़ा वर्ग के मतदाताओं को धमकाकर भगा दिया गया है।

Report - priyadarshan