LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

BIHAR NEWS - किउल नदी में डूबने से दो सगी बहनों की हुई मौत, नदी में कपड़ा धोने के दौरान हुआ हादसा

BIHAR NEWS - बालू के अवैध खनन के कारण किऊल नदी में हुए बड़े गड्ढों में डूबकर दो सगी बहनों की मौत हो गई। बताया गया कि दोनों बहने नदी किनारे कपड़ा धोने के लिए गई थी। लेकिन उन्हें बड़े गड्ढे का अनुमान नहीं हुआ।

BIHAR NEWS - किउल नदी में डूबने से दो सगी बहनों की हुई मौत,
किउल नदी में दो सगी बहनें डूबी।- फोटो : NEWS4NATION

LAKHISARAI - किउल नदी में कपड़ा धोने के दौरान दो सगी बहनों की डूबने से मौत हो गई। दोनों बहनों की पहचान 13 वर्षीय अंकिता और 11 वर्षीय खुशी कुमारी के रूप में हुई है. दोनों वार्ड नंबर 25 निवासी रंजीत तुरी की बेटियां थीं। हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया है।

यह हादसा बुधवार सुबह कवैया थाना क्षेत्र के सूर्यनारायण घाट के पास हुआ. जब महादलित परिवार की तीन बहनें नदी किनारे कपड़ा धोने गई थीं। अचानक से सूचना मिली कि दोनों नदी में डूब गईं हैं। एक का शव पानी में उपलाते देखा गया. दूसरी लड़की का शव गोताखोरों ने काफी छानबीन के बाद पानी के अंदर से निकाला।

Diarch GO

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। शवों को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. इस दर्दनाक हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अवैध बालू खनन से बने बड़े गड्ढे

परिजनों का आरोप है कि किउल नदी में अवैध बालू खनन से बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। ये गड्ढे लोगों के लिए खतरनाक साबित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस इलाके में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

NSIT
Nsmch

परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध खनन रोकने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी है।