LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

Bihar Election 2025 : खगड़िया में मतदाताओं में दिखा गजब का उत्साह, नाव से नदी पार जाकर किया मतदान

Bihar Election 2025 : खगड़िया में मतदाताओं में दिखा गजब का उत

KHAGARIA : खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड में मतदान का नजारा कुछ अलग ही देखने को मिला। कई मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए नावों का सहारा ले रहे थे। विशेष रूप से बेलदौर विधानसभा के बूथ संख्या 117 पर यह दृश्य बेहद उत्साहजनक था, जहां मतदाता नावों पर सवार होकर शांतिपूर्ण मतदान के लिए पहुंचे।

इस दौरान युवाओं, महिलाओं और अन्य सभी आयु वर्ग के मतदाताओं में अपने वोट का प्रयोग करने को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। युवा मतदाताओं ने बताया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए वे किसी भी कठिनाई का सामना करने को तैयार हैं और वोट देने के लिए किसी भी परिस्थिति में जाएंगे।

Diarch GO

हालांकि प्रशासन ने मतदाताओं की सुविधा के लिए कुछ व्यवस्थाएं की थीं, लेकिन इस बूथ पर आवश्यक प्रशासनिक सुविधाओं की कमी स्पष्ट रूप से नजर आई। इसके बावजूद मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक मतदान प्रक्रिया में भाग लिया और लोकतंत्र की इस महत्ता को महसूस किया। 

इस दृश्य ने यह दर्शाया कि चाहे कितनी भी कठिनाइयां हों, लोगों की लोकतंत्र में विश्वास और मताधिकार का प्रयोग करने की इच्छा कभी कम नहीं होती।

NSIT
Nsmch

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट