LATEST NEWS

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

Bihar Road Accident:सड़क दुर्घटना में दो चचेरे भाइयों की मौत, मुंगेर पुल पर हुआ हादसा, परिवार में कोहराम

Bihar Road Accident: सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

Bihar Road Accident:सड़क दुर्घटना में दो चचेरे भाइयों की मौत
सड़क दुर्घटना में दो चचेरे भाइयों की मौत- फोटो : REPORTER

Khagaria: जिले के दुर्गापुर क्षेत्र के दो चचेरे भाइयों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतकों की पहचान आशीष कुमार और आनंद कुमार के रूप में की गई है। दोनों भाई अपनी नानी के घर सीता कुंड, मुंगेर गए हुए थे, जहां उन्हें एक शादी समारोह में भाग लेना था। शादी समारोह से लौटते समय सुबह करीब 5:00 बजे मुंगेर पुल पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों के मुताबिक, घटना के समय पुल पर एक खराब ट्रक खड़ा था और कुहासा के कारण दोनों भाइयों को यह ट्रक दिखाई नहीं दिया। उसी समय पीछे से एक ट्रक आ रही थी, जिसने बाइक को ठोकर मारी और दोनों भाई बेकाबू होकर आगे खड़े ट्रक से टकरा गए। इस टक्कर के परिणामस्वरूप दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतकों के परिजनों ने दोनों शवों को खगड़िया सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। दुर्घटना के कारणों को लेकर पुलिस जांच कर रही है, और यह घटना सड़क सुरक्षा के संबंध में गंभीर सवाल उठाती है।

इस हादसे से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है, और पूरे इलाके में इस दुखद घटना को लेकर शोक व्यक्त किया जा रहा है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अमित कुमार