LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

Bihar News : पति के दूसरी शादी करने के मंसूबे पर पहली पत्नी ने फेरा पानी, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

Bihar News : पति के दूसरी शादी का पता पहली पत्नी को चल गया. जिसके बाद जमकर बवाल हुआ. पीड़ित पत्नी ने पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है......पढ़िए आगे

Bihar News : पति के दूसरी शादी करने के मंसूबे पर पहली पत्नी
दूसरी शादी की तैयारी - फोटो : AMIT

KHAGARIA : जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के   नयागांव में एक लड़के के शादी में उस समय एक नया मोड़ आ गया। जहां पहली पत्नी पुलिस लेकर पहुंच गई। मुंगेर निवासी सुमन कुमारी के द्वारा परबत्ता थाना में दिए गए आवेदन में अंकित किया गया है की   मेरी शादी 17 नवंबर 2024 को भागलपुर के एक मंदिर में खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत नयागांव निवासी विद्यानंद दास के पुत्र शशि कुमार दीपक  के साथ हुई थी। 

पहली पत्नी को धोखा

शादी के बाद पति शशि कुमार दीपक आता-जाता रहा और मोबाइल नंबर 9534815964 एवं 9113329118 पर नियमित बातचीत भी होती रही। पीड़िता के अनुसार, 17 नवंबर 2025 को पति ने फोन कर बताया कि वह इलाज कराने नेपाल जा रहा है और फिलहाल बातचीत नहीं करुंगा। सुमन कुमारी ने आवेदन में लिखा है कि शक होने पर जब उन्होंने जानकारी जुटाई तो पता चला कि शशि कुमार 21 नवंबर 2025 दुसरी शादी करने जा रहा है। पीड़िता ने थानाध्यक्ष से गुहार लगाई है कि मामले की गंभीरता से देखते हुए उचित कार्रवाई कार्यवाही की जाएं।

शादी की चल रही थी तैयारी

इधर नयागांव में शशि कुमार दीपक की शादी की तैयारी जोर-शोर से चल रही थी। गुरुवार में मड़वा का भी रश्म पुरा हुआ। साथ ही 21 नवंबर को नयागांव से बारात निकालने की भी तैयारी लगभग पूरी हो गई थी। बारात जाने वाले ग्रामीण काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। परबत्ता पुलिस ने सुमन कुमारी के आवेदन पर तुरंत कार्यवाही करते हुए शशि कुमार दीपक को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही हैं। लड़के के द्वारा इस तरह के कारनामे सुनकर बारात जाने वाले लोग निराश हो गए।

कहते हैं पिता

शशि कुमार दीपक के पिता ने बताया कि शादी के बारे में मेरे परिवार के किसी भी सदस्य को  कोई जानकारी नहीं है। यदि मेरे पुत्र ने शादी किया है तो उस लड़की को रखने के लिए तैयार हूं दूसरी शादी स्थगित किया जाएगा। परबत्ता थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया महिला का आवेदन प्राप्त हुआ है संबंधित युवक को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

NSIT
Nsmch

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट