LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

Bihar News: बेटे की सिर में तेल लगाना माँ को पड़ा भारी, कलयुगी बेटे ने हथोड़े से पीट-पीटकर की हत्या, फिर शव को जलाया

Bihar News: बिहार के खगड़िया से दर्दनाक खबर सामने आ रही है। जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी माँ की हत्या इस लिए कर दी क्योंकि वो उसके बालों में तेल लगाने की कोशिश कर रही थी। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।

परबत्ता थाना
कलयुगी बेटे की कालीकरतूत- फोटो : social media

Bihar News: बिहार के खगड़िया से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक कलयुगी बेटे ने हथौड़ी से पीट पीटकर अपनी माँ की हत्या कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला खगड़िया जिला के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत खीराडीह गांव का है। मृतका की पहचान खीराडीह गांव निवासी घनश्याम मंडल की 55 वर्षीय पत्नी रुक्मिणी देवी उर्फ उड़नी देवी के रूप में हुई है। आरोप है कि उनका पुत्र मंटू मंडल ने हथौड़े से लगातार वार कर उनकी जान ले ली। कथित तौर पर आरोपी ने शव को भी जला दिया है। हालांकि पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। 

बेटे ने की माँ की हत्या 

बताया जा रहा है कि मंटू मंडल मानसिक रूप से विक्षिप्त है। घटना की रात उड़नी देवी पहले अपने पैर में तेल लगा रही थीं, इसके बाद उन्होंने बेटे के माथे पर भी तेल लगाने की कोशिश की। इसी बात पर मंटू मंडल गुस्से में आ गया और चिल्लाने लगा। स्थिति बिगड़ती देख पिता घनश्याम मंडल डर के कारण घर से बाहर भाग गए। इसके बाद मंटू मंडल ने अपनी मां पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Diarch GO

मानसिक रुप से विक्षिप्त है आरोपी 

स्थानीय लोगों के अनुसार मंटू मंडल तीन भाइयों में से एक है। उसके दो भाई अलग मकान में रहते हैं, जबकि मंटू मंडल अपने माता-पिता के साथ ही रहता था। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी की पत्नी भी उसके व्यवहार से परेशान होकर मायके चली गई थी और वहीं रह रही है। घटना की सूचना मिलते ही परबत्ता थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि बुधवार करीब 11 बजे परबत्ता पुलिस को सूचना मिली कि खीराडीह गांव में एक बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी है।

जांच में जुटी पुलिस 

प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि मंटू मंडल ने अपनी मां की हत्या की है। घर के अंदर खून के छींटे भी मिले हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मंटू मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल टीम को भी सूचना दी गई है। हालांकि शव के संबंध में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है कि उसे जलाया गया है या कहीं छिपाया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

NSIT
Nsmch

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट