LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

Bihar News : स्कूल जाने के दौरान सड़क हादसे में प्रधान शिक्षिका की हुई मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Bihar News : खगड़िया में सड़क हादसे में एक प्रधान शिक्षिका की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान गोगरी नगर परिषद वार्ड संख्या-12 निवासी ललिता कुमारी के रूप में हुई है........पढ़िए आगे

Bihar News : स्कूल जाने के दौरान सड़क हादसे में प्रधान शिक्षि
शिक्षिका की मौत - फोटो : AMIT

KHAGARIA : जिले के महेशखूंट चौक स्थित एनएच-31 पर गुरुवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक प्रधान शिक्षिका की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान गोगरी नगर परिषद के वार्ड संख्या-12 निवासी ललिता कुमारी के रूप में की गई है। वह बेलदौर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बहुरवा में प्रधान शिक्षिका के पद पर तैनात थीं और रोज की तरह अपने कर्तव्य पर जा रही थीं।

टेंपो से उतरने के दौरान ट्रक ने कुचला

घटना के संबंध में मृतका के पुत्र कुंदन कुमार ने बताया कि उनकी मां स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं। वे टेंपो में सवार होकर जा रही थीं, तभी माली चौक के पास उतरने के दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ललिता कुमारी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं। अज्ञात वाहन चालक घटना के बाद मौके से फरार होने में सफल रहा।

Diarch GO

इलाज के दौरान तोड़ा दम

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायल शिक्षिका को आनन-फानन में गोगरी अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बेहतर इलाज की उम्मीद में परिजन उन्हें प्रभु नारायण अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खबर से अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई।

शिक्षा जगत और परिवार में शोक की लहर

ललिता कुमारी एक अनुभवी शिक्षिका थीं और वर्ष 2009 से नियोजित शिक्षक के रूप में कार्यरत थीं। उन्होंने वर्ष 2006 में परबत्ता प्रखंड के कन्हैयाचक विद्यालय में भी अपनी सेवाएं दी थीं। वर्तमान में वह सहरसा जिले की सीमा से सटे बहरवा पंचायत के स्कूल में कार्यरत थीं। मृतका का पुत्र कुंदन कुमार स्वयं महेशखूंट अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है। इस असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

NSIT
Nsmch

पुलिस कर रही अज्ञात वाहन की तलाश

घटना के बाद शिक्षा विभाग के स्थानीय शिक्षकों और ग्रामीणों में गहरी शोक संवेदना देखी जा रही है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि शिक्षिका को कुचलने वाले अज्ञात ट्रक की पहचान की जा सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने जल्द ही आरोपी वाहन चालक को पकड़ने का आश्वासन दिया है। 

अमित की रिपोर्ट