LATEST NEWS

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

Bihar News : परबत्ता में विकास योजनाओं पर 'सियासी ब्रेक', पूर्व विधायक डॉ. संजीव ने सीएम को लिखा पत्र, वर्तमान विधायक और इंजीनियर पर लगाया कमीशनखोरी का आरोप

Bihar News : खगड़िया जिले के परबत्ता में विकास योजनाओं पर सियासी ब्रेक लग गया है. पूर्व विधायक डॉ. संजीव ने वर्तमान विधायक और इंजीनियर पर कमीशनखोरी का आरोप लगाया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : परबत्ता में विकास योजनाओं पर 'सियासी ब्रेक', पू
विकास योजनाओं पर सियासी ब्रेक - फोटो : SOCIAL MEDIA

KHAGARIA : परबत्ता विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025–26 में स्वीकृत विकास योजनाओं को साजिशन एवं अवैध रूप से रोके जाने का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में परबत्ता के पूर्व विधायक डॉ. संजीव कुमार ने माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार को लिखित पत्र भेजकर पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय स्वतंत्र जाँच एवं कठोर कार्रवाई की माँग की है। पत्र में कहा गया है कि मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत लगभग ₹2 करोड़ से अधिक की विकास योजनाएँ डॉ संजीव कुमार के विधिवत अनुशंसा पर स्वीकृत की गई थीं। इसके बावजूद राकेश कुमार कार्यपालक अभियंता, योजना एवं विकास विभाग, खगड़िया तथा परबत्ता के वर्तमान विधायक बाबूलाल शौर्य के द्वारा कमीशन के लिए बिना किसी वैधानिक आदेश, नियम अथवा प्रशासनिक कारण के इन स्वीकृत योजनाओं को जानबूझकर रोक दिया गया।

इस अवैध हस्तक्षेप के कारण कई विकास कार्यों को बीच में ही बंद करा दिया गया, वहीं जिन योजनाओं का कार्य काफी पहले पूर्ण हो चुका है, उनका भुगतान भी अब तक लंबित रखा गया है।  पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि   योजनाओं को चालू रखने एवं भुगतान निर्गत करने के बदले अवैध कमीशन की माँग की जा रही है। इससे यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि स्वीकृत विकास योजनाओं को कमीशनखोरी का माध्यम बनाया गया है।

डॉ. संजीव कुमार ने पत्र में स्पष्ट किया है कि उनके कार्यकाल में न तो उन्होंने और न ही किसी पदाधिकारी ने किसी भी प्रकार की अवैध राशि ली है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि यदि आवश्यक हो तो उनके पूरे कार्यकाल की निष्पक्ष एवं विस्तृत जाँच कराई जाए। मांग की गयी है की जिन योजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है, उनकी तत्काल भौतिक जाँच कराकर बिना विलंब भुगतान कराया जाए। जिन स्वीकृत योजनाओं को साजिशन रोका गया है, उन्हें अविलंब प्रारंभ कराया जाए। पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय स्वतंत्र जाँच कराई जाए, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि योजनाओं को किसके दबाव या निर्देश पर रोका गया। जाँच में दोषी पाए गए राकेश कुमार कार्यपालक अभियंता, योजना एवं विकास विभाग, खगड़िया, वर्तमान विधायक बाबूलाल शौर्य सहित सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर विभागीय एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इस संबंध में योजना एवं विकास विभाग के माननीय मंत्री, प्रधान सचिव योजना एवं विकास विभाग तथा जिलाधिकारी, खगड़िया को भी प्रतिलिपि के माध्यम से अवगत कराया गया है। पत्र में यह भी उल्लेख है कि प्रकरण में सम्मिलित सभी पदाधिकारियों पर कार्रवाई तथा उच्चस्तरीय जाँच के आदेश दिए जाने की माँग की गई है। जांच प्रक्रिया भी शुरू की गई है। पूर्व विधायक डॉ संजीव कुमार ने आरोप लगाया कि बाबूलाल शौर्य ने परबत्ता में नाला का काम कमीशन के चक्कर में काम रुकवा दिया । 

NSIT
Nsmch