LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

Bihar News : शादी के 6 महीने बाद उजड़ा दुल्हन का सुहाग, दवा लेने निकले पति को हाईवा ने कुचला, मौके पर हुई मौत

Bihar News : शादी के 6 महीने बाद उजड़ा दुल्हन का सुहाग, दवा

KHAGARIA : जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार और पूरे मोहल्ले में मातम का माहौल है।

जानकारी के अनुसार हरदयाल नगर बन्नी निवासी अमरेश कुमार (लगभग 30 वर्ष), पिता शिव नारायण सिंह, दवाइयां लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान NH-31 पर हीरो शोरूम के समीप तेज रफ्तार और अनियंत्रित हाइवा ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमरेश कुमार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

Diarch GO

घटना की सूचना मिलते ही महेशखूंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना की जांच की जा रही है और हाइवा चालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों के अनुसार अमरेश कुमार कुछ जरूरी दवाइयां लेने गए थे और लौटते समय यह हादसा हो गया। उनकी शादी महज छह महीने पहले ही हुई थी। घटना की खबर मिलते ही पत्नी गुड़िया कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था। अचानक हुई इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने तथा NH-31 पर तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त नियंत्रण की मांग की।

NSIT
Nsmch

अमित की रिपोर्ट